Next Story
Newszop

करियर राशिफल, 22 मई 2025: गुरुवार को मालव्य योग में विष्णु भगवान की कृपा से धन संपत्ति का लाभ पाएंगे इन 5 राशियों के लोग, पढ़ें अपना कल का करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal, 22 May 2025 : गुरुवार 22 मई को मालव्‍य योग में भगवान विष्‍णु के आशीर्वाद से मिथुन और तुला सहित 5 राशियों के लोगों को धन संपत्ति के मामले में जबर्दस्‍त सफलता प्राप्‍त होगा। आपका दिन कमाई के मामले में शानदार होगा और हर कार्य सफलता के साथ पूर्ण होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और साथ ही मान सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक गुरुवार का मनी करियर राशिफल विस्‍तार से।
मेष राशि: प्रमोशन या पदोन्‍नत‍ि की उम्मीद image

मेष राशि के जातकों के लिए दिन करियर के लिहाज से बेहद अनुकूल रहेगा। जो लोग प्रमोशन या पदोन्‍नत‍ि की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। किसी बड़े प्रॉजेक्ट में आपकी भागीदारी हो सकती है जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए नए सौदे लाभकारी रहेंगे। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं जो करियर के नए अवसर लेकर आ सकते हैं। हालांकि दोपहर बाद किसी वरिष्ठ अधिकारी से कहासुनी से बचें, नहीं तो कानूनी पेंच फंस सकता है।


वृषभ राशि: पैसा आने के नए स्रोत बनेंगे image

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभदायक है। आपके पास पैसा आने के नए स्रोत बनेंगे और काम से जुड़ा कोई पुराना अटका हुआ पेमेंट वापस मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मतभेद हो सकता है, जिससे व्यावसायिक निर्णयों में देरी हो सकती है। नई संपत्ति या महंगी चीजों की खरीदारी का योग है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ है।


मिथुन राशि: निवेश लाभ दे सकता है image

मिथुन राशि के लिए दिन करियर में तरक्की और नई साझेदारियों का संकेत देता है। आप कोई नया व्यापारिक प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं, जिससे लंबी अवधि में बड़ा मुनाफा हो सकता है। तकनीकी या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद एक महत्वपूर्ण मीटिंग या डील फाइनल हो सकती है। शेयर मार्केट या रियल एस्टेट में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ दे सकता है।


कर्क राशि: उसमें सफलता मिलेगी image

कर्क राशि वालों के लिए दिन करियर में स्थिरता और उन्नति लाएगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। सैलरी बढ़ने या बोनस मिलने की संभावना है। अगर आप फ्रीलांसिंग या पार्ट टाइम काम में लगे हैं, तो नया क्लाइंट मिल सकता है। पारिवारिक व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने का यह सही समय है। हालांकि, अत्यधिक श्रम के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।


सिंह राशि: निवेश से जुड़े फैसले सफल रहेंगे image

सिंह राशि के लिए दिन शानदार आर्थिक और करियर अवसर लेकर आ रहा है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोग आज अच्छा प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। पदोन्नति और वेतन वृद्धि की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग के लिए विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। निवेश से जुड़े फैसले सफल रहेंगे, खासकर अगर वो लॉन्ग-टर्म प्लानिंग के तहत किए गए हों। धन लाभ के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।


कन्या राशि: कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है image

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से संतुलन लाने वाला है। आपके जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जिससे प्रमोशन का मार्ग खुलेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग या कॉन्ट्रैक्ट बेस काम करने वालों को लाभ हो सकता है। हालांकि, किसी साझेदार के साथ आर्थिक मतभेद से बचना होगा। यह समय लॉजिक और रणनीति से चलने का है। भावुक निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। शाम को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।


तुला राशि: अच्छी आमदनी हो सकती है image

तुला राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक सफलता और प्रफेशनल ग्रोथ से भरा रहेगा। कोई अधूरा प्रॉजेक्ट पूरा होने से अच्छी आमदनी हो सकती है। बैंकिंग, कानून या प्रशासन से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा। दिन के उत्तरार्ध में वित्तीय नुकसान की संभावना है, इसलिए अपने सामान और डिजिटल लेन-देन को लेकर सतर्क रहें। व्यवसाय में विस्तार के लिए समय अच्छा है, बस निवेश से पहले दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।


वृश्चिक राशि: दिन तरक्की और स्थायित्व का है image

वृश्चिक राशि के लिए दिन तरक्की और स्थायित्व का है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी जो आगे चलकर आर्थिक रूप से लाभदायक सिद्ध होंगी। व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने से मुनाफा होगा। धन में स्थिरता आएगी, और पहले किए गए निवेशों से रिटर्न मिलने लगेगा। हालांकि, ऑफिस में राजनीति या ईर्ष्या से सतर्क रहें। निवेश के लिए समय अनुकूल है, खासकर टेक और मेडिकल क्षेत्रों में।


धनु राशि: दिन करियर में उन्नति और लाभ का है image

धनु राशि के लिए दिन करियर में उन्नति और लाभ का है। आप किसी नए क्लाइंट या कंपनी के साथ डील साइन कर सकते हैं जो आपकी इनकम को बढ़ा देगा। यदि आप क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आपको पब्लिसिटी और आर्थिक लाभ दोनों मिलेंगे। सामाजिक और राजनैतिक कनेक्शन से करियर ग्रोथ का रास्ता खुलेगा। शाम को कोई शुभ समाचार मिलेगा जो आपकी आर्थिक स्थिति को और मज़बूत करेगा।


मकर राशि: जोखिम भरे निवेश से दूर रहें image

मकर राशि के जातकों के लिए दिन नई डील और मुनाफे से जुड़ा हो सकता है। आपको कोई सरप्राइज बोनस या इंसेटिव मिल सकता है। जो लोग करियर में बदलाव की सोच रहे हैं उन्हें आज एक अच्छा ऑफर मिल सकता है। हालांकि, घर या परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर खर्च बढ़ सकता है। जोखिम भरे निवेश से आज दूर रहें। अनुशासन और सावधानी आपको आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now