शादाब रिजवी, बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के के मंडावर थाना क्षेत्र के मोडिया गांव में रविवार को मां ने अपने सात साल बेटे ने जहरीले पदार्थ देकर भी खुद भी सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच कर रही है।
बिजनौर पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह की है। लक्ष्मी (25) पत्नी मोनू ने अपने सात वर्षीय बेटे वासु को जहरीले पदार्थ देकर खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस को शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे गृह क्लेश की आशंका है। पुलिस को पता चला है कि महिला के पति मोनू की आठ महीने पहले पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी।
लक्ष्मी अपने सास-ससुर और तीन बच्चों दो लड़के और एक लड़की के साथ रह रही थी। मंडावर थाना अध्यक्ष सुमित राठी का कहना है कि घरेलू कलह के कारण महिला ने बेटे संग जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

You may also like

Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर का अलर्ट, 10 से 12 नवंबर तक 6 जिलों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी

दूसरे चरण में नेताओं के रिश्तेदारों, मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों की किस्मत होगी तय! जानिए कौन सी सीट पर किस माननीय की प्रतिष्ठा दांव पर

बिहार चुनाव : स्मृति ईरानी ने की मताधिकार के इस्तेमाल की अपील, एनडीए की जीत का दावा

Delhi NCRˈ Night Life NCR की इन 6 जगहों पर लगा रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी﹒

रेखा पर क्यों नहीं दिखता उम्र का असर, अभिनेत्री ने बताया अपनी खूबसूरती का राज