अगली ख़बर
Newszop

भारत ने एकसाथ बनाए तीन वर्ल्ड गिनीज रिकॉर्ड, 11 करोड़ लोगों तक पहुंची स्वास्थ्य जागरुकता की लहर

Send Push
नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाने की पहल को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान' के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस बड़ी उपलब्धि को 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और विकसित भारत' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर स्वास्थ्य मंत्रालय को मिले तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पहला अवार्ड एक महीने में सबसे अधिक लोगों का स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण (3.21 करोड़), दूसरा रिकॉर्ड एक हफ्ते में ऑनलाइन ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग के लिए सबसे अधिक लोगों का साइन-अप (9.94 लाख) और तीसरा रिकॉर्ड एक हफ्ते में ऑनलाइन वाइटल साइन्स स्क्रीनिंग के लिए सबसे अधिक लोगों का साइन-अप (राज्य स्तर पर 1.25 लाख) है।



पीएम मोदी ने की थी अभियान की शुरूआत

इस अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पोषण माह के साथ 17 सितंबर को दी गई थी, जो कि 2 अक्टूबर 2025 तक चला। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है। जेपी नड्डा ने इसे 'महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक रिकॉर्ड-तोड़ मील का पत्थर' कहा।

19.7 लाख से अधिक लगाए गए स्वास्थ्य शिविर
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, '17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक 'पोषण माह' के साथ आयोजित इस अभियान ने महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाने, शुरुआती पहचान, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने और स्वस्थ भारत के लिए परिवारों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। इस अभियान के तहत 19.7 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिनमें सभी जिलों में 11 करोड़ से अधिक लोग शामिल हुए।'
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें