महेश बाबू के फैंस को उनकी अपकमिंग मूवी 'एसएसएमबी29' का बेसब्री से इंतजार है। इसके डायरेक्टर एसएस राजामौली हैं। पिछले कई महीनों से चर्चा हो रही है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। पर अब खुद महेश बाबू ने इस पर मुहर लगा दी है। पर उन्होंने राजामौली के 'सरप्राइज' को खत्म कर दिया और इसके लिए उन्हें सजा भी मिलेगी। राजामौली, महेश बाबू, प्रियंका और पृथ्वीराज ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में बातचीत की और ये भी वादा किया गया कि 2 नवंबर को फैंस को तोहफा मिलने वाला है।
महेश बाबू ने बीती रात को X पर एसएस राजामौली को टैग करते हुए लिखा, 'नवंबर आ गया है।' इस पर राजामौली ने जवाब दिया, 'हां, आप इस महीने इस फिल्म की समीक्षा की उम्मीद कर रहे हैं?' इसके बाद महेश बाबू ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'आपकी 'हमेशा बनने वाली' महाभारत, सर...। पहली चीज पहले। आपने हमें नवंबर में कुछ का वादा किया था। अपने शब्दों पर बने रहिए।' इस पर 'बाहुबली' के निर्देशक ने जवाब कि इसकी शुरुआत हो चुकी है, वो धीरे-धीरे एक-एक करके खुलासा करेंगे। फिर महेश बाबू ने चुटकी ली और कहा, 'कितना स्लो सर? क्या हम 2030 में शुरू करेंगे? आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हमारी देसी गर्ल जनवरी से ही हैदराबाद की हर सड़क के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं।' इस जवाब में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी टैग किया।
महेश बाबू ने राजामौली को याद दिलाया उनका वादा
सोशल मीडिया खूब चला मजाक का दौर
इसके बाद इस बातचीत में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हो गए। जिसके बाद राजामौली ने महेश बाबू पर गुस्सा दिखाया कि उन्होंने कास्टिंग का सरप्राइज खराब कर दिया। फिर उन्होंने सबक सिखाने के लिए कहा कि वो महेश के फर्स्ट लुक को डिले (देरी से) कर देंगे।
2 नवंबर को आएगा फर्स्ट लुक?
इस बातचीत के बाद फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि राजामौली ने 2 नवंबर यानी आज फिल्म की झलक या किरदारों के फर्स्ट लुक को रिवील करने का वादा किया है।

You may also like

IND W vs SA W Final: '45 दिन से इस पल के लिए नहीं सोई थीं' ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना

वंदेमातरम, मां तुझे सलाम, लहरा दो सरकशी... नारी शक्ति का परचम, भारत की बेटियों ने पहली बार जीता विश्व कप

'विश्व चैंपियन लड़कियों पर गर्व है', राजीव शुक्ला, अनिल कुंबले, सहवाग, हरभजन और इरफान पठान ने भारतीय टीम को दी बधाई

IND vs SA, Womens World Cup 2025 Prize Money: वर्ल्ड कप जीतते ही महिला टीम इंडिया पर बरसा पैसा, हारकर भी करोड़ों में खेलेगी साउथ अफ्रीका

अरुण कुमार श्रीवास्तव 'शम्स गोरखपुरी' की पुस्तक 'तखलीक- ए-अरुण' का भव्य विमोचन