Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 19 July 2025 : शनि की कृपा से मूलांक 8 वालों का दिन रहेगा शुभ, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 19 July 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 19 जुलाई, शनिवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 1 अंक के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज सूर्य का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शनिवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह शनि होते हैं और शनि का अंक 8 होता है। आज मूलांक 1 वाले जीवन में नई शुरुआत कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। वहीं, मूलांक 8 वालों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से सफलता मिल सकती है और धन से जुड़ी कोई योजना भी बनाई जा सकती है। आइए विस्तार से जानें 19 जुलाई का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज मूलांक 1 वाले जीवन में नई शुरुआत कर सकते हैं और अपने जीवन के बारे में भी गहराई से सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता प्रबल रहेगी और लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रख सकती हैं। अगर आपका कोई जरूरी काम अधूरा पड़ा था तो अब वह भी तेजी से पूरा हो सकता है। आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह भी प्राप्त हो सकती है, जो लंबे समय तक के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।


मूलांक 2 image

आज के दिन मूलांक 2 वालों को अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा। अगर आप अपने अंतर्मन की बातों को शांतिपूर्वक सुनते हैं, तो इससे लाभ जरूर प्राप्त होगा। लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में दूसरों को ज्यादा राय देने से बचना होगा। जरूरत पड़ने पर ही किसी को राय दें। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे भावनात्मक समर्थन प्राप्त होगी।


मूलांक 3 image

आज मूलांक 3 वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक ऊर्जा का उपयोग करने से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार के मामले में अगर आपने कोई योजना या काम अधूरा छोड़ा था, तो वह अब दोबारा शुरू हो सकता है। इसके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अध्यापन, मार्गदर्शन या प्रस्तुति से जुड़े कार्यों में शुभ फल प्राप्त होने की संभावना है। आपके अंदर दूसरों प्रेरित करने की भी क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।


मूलांक 4 image

आज के दिन मूलांक 4 वालों को कार्यक्षेत्र में काम का ज्यादा प्रेशर देखने को मिल सकता है। इससे आपको मानसिक तनाव महसूस होने की संभावना है। लेकिन दिन के आखिरी में आपको तनाव से कुछ राहत मिल सकती है। आज अनुशासन और संरचना बनाए रखने से ही आपको लाभ मिलेगा। तकनीकी गड़बड़ियों या दस्तावेज से जुड़े कामों में आपको सतर्क रहना होगा, अन्यथा कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। आपके पास अचानक से कोई मित्र मदद मांगने के लिए आ सकता है।


मूलांक 5 image

आज मूलांक 5 वाले कामकाज के सिलसिले में नई जानकारियां प्राप्त करेंगे और नए लोगों से भी मुलाकात होने की संभावना है। नेटवर्किंग के क्षेत्र आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। और काम को लेकर किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। लेकिन आज आपको एक साथ कई काम शुरू करने से बचना होगा। ऐसा करने से आपके कई काम एक साथ अधूरे रह सकते हैं।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वालों का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा और आपको कुछ मामलों में निर्णायक भूमिका निभानी पड़ सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी करीबी से भी हो सकती है, जो कुछ पल सुकून से बिताने के लिए आपसे संपर्क करेगा। लव लाइफ बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते पर खास ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक ऊर्जा अधिक प्रभावी रह सकती है।


मूलांक 7 image

आज के दिन मूलांक 7 वालों का अंतर्मुखी स्वभाव उन्हें लाभ दिलाने वाला हो सकता है। अपनी गहन सोच और विश्लेषण की क्षमता से आप कोई बहुत मुश्किल समस्या आसानी से सुलझा सकते हैं। जो लोग तकनीकी, रिसर्च या रहस्यात्मक विषयों से जुड़े हैं उन्हें आज लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको कामकाज के सिलसिले में किसी पुराने अनुभव से सीख मिल सकती है।


मूलांक 8 image

आज मूलांक 8 वालों पर अपने काम पूरे करने के लिए समय का दबाव रह सकता है। लेकिन अगर आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें तो सफलता जरूर प्राप्त होगी। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको संयम रखना होगा। व्यापार के मामले में धन से जुड़ी कोई योजना बनाई जा सकती है और पुराने मामलों का भी समाधान मिलेगा। लेकिन अपने स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देना होगा। आज काम ज्यादा होने से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।


मूलांक 9 image

आज के दिन मूलांक 9 वाले ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन आपको इस पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आपके अंदर की दूसरों की मदद करने वाली प्रवृत्ति में बढ़ोतरी होगी, जिससे आत्म संतोष महसूस हो सकता है। आप किसी सामाजिक आयोजन या सहयोग कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं। किसी भी मामले में आपको क्रोध से बचना होगा, अन्यथा रिश्तों में दूरियां आने की संभावना है।

Loving Newspoint? Download the app now