Next Story
Newszop

रिटायर्ड आईपीएस अनीश दयाल सिंह बने डिप्टी एनएसए, जानें कौन हैं ये

Send Push
नई दिल्ली : सरकार ने आईपीएस अनीश दयाल सिंह को डिप्टी एनएसए नियुक्त किया है। अनीश दयाल सिंह मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। सिंह का जन्म 1964 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। 1988 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होने के बाद, उन्होंने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में पुलिस अधिकारी के रूप में ट्रेनिंग पूरा किया।
Loving Newspoint? Download the app now