Next Story
Newszop

Tulsi Sewa Niyam : गर्मियों में तुलसी की सेवा में रखें इन 5 बातों का ख्याल, सदा हरी भरी रहेंगी तुलसी

Send Push
​तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। मां तुलसी की रोजाना पूजा करने से व्यक्ति को सुख शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी हो उस घर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन, मौसम के हिसाब से तुलसी की सेवा में बदलाव करना बेहद जरूरी है। गर्मियों में कई बार ऐसा होता है कि तुलसी की सेवा करने के बाद भी तुलसी सूख जाती हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में तुलसी की सेवा का नियम।
गर्मियों में तुलसी से जुड़ी इन बातों का रखें विशेष ख्याल image

कई बार ऐसा होता है कि हम गर्मियों में मां तुलसी को लाल रंग का कपड़ा या चुनरी उड़ाते हैं और फिर उसे बदलना भूल जाते हैं। गर्मियों में आपको समय समय पर इस कपड़ो को बदलना चाहिए। हो सके तो एक लाल रंग का सूती कपड़ा लेकर उसे थोड़ा पानी में गीला करके तुलसी के चारों और बांध धें।


तुलसी को सीधी धूप से बचाएं image

गर्मियों में तुलसी पर सीधी धूप न पड़ें इस बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आप चाहें तो पौधे को ऐसी जगह पर रख सकते हैं जहां हल्की धूप आए। तुलसी में रोजाना गर्मियों में सुबह शाम पानी जरूर डालें। लेकिन, ऐसा आपको सूर्यास्त के बाद नहीं करना हैं।


तुलसी के सूखे पत्ते काटें image

कई बार ऐसा होता है कि तुलसी में सही खाद मिट्टी पानी के बाद भी तुलसी के पत्ते सूख जाते हैं। अगर आपकी तुलसी के साथ भी ऐसा हो रहा है तो समय-समय पर तुलसी के सूखे पत्ते काट दें। ऐसा करने से पौधे पर वायु के सही संचार होगा।


तुलसी में रोजाना संध्याकाल में जलाएं दीपक image

मां तुलसी की सेवा के साथ साथ उनकी पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। संध्या काल में घी का दीपक मां तुलसी के सामने जरूर जलाएं। साथ ही तुलसी चालीसा या मां तुलसी की आरती करें।


इन दो दिन तुलसी में जल अर्पित न करें image

तुलसी की सेवा में एक सबसे विशेष नियम है कि रविवार, एकादशी तिथि के दिन तुलसी को जल अर्पित नहीं करना चाहिए। कई बार इस गलती के कारण भी तुलसी सूख जाती हैं। दरअसल, इन दो दिनों में मां तुलसी ठाकुरजी के लिए व्रत रखती हैं। इसलिए तुलसी से जुड़े नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।


तुलसी के आसपास न सुखाएं कपड़े image

इस बात का भी विशेष ख्याल रखें की जहां आपने तुलसी रखीं हैं उनके ऊपर या आसपास कपड़े न सूखाएं। क्योंकि, गीले वस्त्रों के आसपास रहने से सफेद किस्म के कीड़े हो जाते है। कई बार इस वजह से भी तुलसी सूख जाती है।

Loving Newspoint? Download the app now