जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले जगदलपुर शहर में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। मां दंतेश्वरी की पूजा करने के बाद अमित शाह ने साफ शब्दों में संदेश दिया कि मां दंतेश्वरी की जमीन को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे।
अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे थे। अमित शाह ने मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव के तहत आयोजित होने वाले पारंपरिक आयोजन मुरिया दरबार में शामिल हुए। मुरिया दरबार में अमित शाह ने पुजारियों और आदिवासी समुदाय के नेताओं से बातचीत की।
क्या है मुरिया दरबार
लगभग 75 दिनों तक आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में अश्विन शुक्ल 12 को मुरिया दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के पुजारी, मांझी-चालकी और गणमान्य नागरिक शामिल होते हैं। मुरिया दरबार में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच आवश्यक विषयों को लेकर चर्चा होती है।
क्या कहा अमित शाह ने
जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- 31 मार्च 2026 मार्च तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे। दिल्ली के लोगों ने भ्रम फैलाया, नक्सलवाद ने बस्तर को विकास से दूर किया, लेकिन अब भाजपा शासन में बस्तर नक्सलवाद मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी, और एक माह में 500 से अधिक नक्सलियों का सरेंडर जैसे ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
अमित शाह ने कहा बस्तर अब ओलिंपिक का केंद्र बन रहा है। देशभर के आदिवासी यहां खेलेंगे, यह क्षेत्र अब वैश्विक आकर्षण का केंद्र है। मैं दिल्ली जाकर सबको बताऊंगा और अपील करूंगा कि वे मुरिया दरबार जरूर आएं।
जवानों के लिए प्रार्थना
अमित शाह ने कहा कि मैंने मां दंतेश्वरी से प्रार्थना की है कि वह सुरक्षा बलों को बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने की शक्ति प्रदान करें। अमित शाह ने कहा कि अगले साल 31 मार्च के बाद नक्सली आपके विकास और अधिकारों पर रोक नहीं लगा पाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नक्सलवाद से गुमराह लोगों को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए राजी करें।

You may also like
डायबिटीज के मरीज रोज सुबह पी लें` ये खास चाय फिर भूल जाएंगे शुगर की चिंता और दवा की गुलामी
चीनी वैज्ञानिकों ने चांद के पिछले भाग के लूनर मैंटल की ठंडक का रहस्य खोला
“सिल्क रोड आर्क” अस्पताल जहाज फ़िजी के लोगों के लिए लाभकारी है: फ़िजी के रक्षा मंत्री
आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम, नागालैंड यूनिवर्सिटी ने विकसित किया लचीला सुपरकैपेसिटर
योगी सरकार में दलित की हत्या से आक्रोश और राजनीतिक बवाल, परिजनों ने कहा- आरोपियों को दी जाए फांसी