Next Story
Newszop

पटरी के पास Reel बना रहा था लड़का, तभी तेज रफ्तार में आई ट्रेन, फिर जो हुआ... लोग बोले- मिल गया सबक

Send Push
आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। बस कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए वो ऐसे खतरनाक काम करते हैं, जिससे उनकी जान भी जा सकती है।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का रेलवे ट्रैक के बहुत पास खड़ा होकर रील बना रहा होता है। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन में से किसी यात्री का पैर उसे लग जाता है। टक्कर लगते ही लड़का जमीन पर गिर जाता है, जिससे उसके हाथ में चोट लग जाती है।
बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट image

वीडियो देखकर साफ समझ आता है कि लड़का कितनी खतरनाक जगह पर खड़ा था। ये हादसा और भी बड़ा हो सकता था, लेकिन वो किस्मत से बच गया।

रील के चक्कर में ये बच्चा जिस तरह से ट्रेन के इतने नजदीक खड़ा था। वो तेज रफ्तार में जा रही ट्रेन की हवा से करीब खींचा चला आता, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। ट्रेन में सवार यात्री की किक पड़ते ही लड़का जमीन पर हाथ पकड़कर बैठ जाता है और दर्द से कराहने लगता है।


वायरल हुआ वीडियो​ये वीडियो इंस्टाग्राम यूजर लड्डू बाबू (@la_ddu2028) ने डाला है और इसे अब तक 7.5 करोड़ बार देखा जा चुका है। साथी ही खबर लिखने तक इस पर 1 मिलियन से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर कहा कि ये उसके लिए एक सबक होना चाहिए।

लोगों ने कहा - 'लड़के के लिए बड़ा सबक' image

हालांकि कुछ लोगों ने लड़के के लिए सहानुभूति जताई। लेकिन ज्यादातर ने उसकी हरकत की कड़ी निंदा की। एक यूजर ने लिखा, ‘शख्स ने जानबूझकर लात मारी थी।’ वहीं दूसरे ने लिखा, 'लड़के को शख्स ने अच्छा सबक सिखाया।' तीसरे ने लिखा, ‘रील के चक्कर में लोग कोई भी हद पार करने के लिए तैयार रहते हैं।’

Loving Newspoint? Download the app now