Next Story
Newszop

'जेठालाल' से मिला रहे लोग, एमएस धोनी की शर्ट क्यों हो रही वायरल? कीमत जानकर हिल जाएंगे!

Send Push
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी अपने काम और कूल माइंड के लिए जाने जाते हैं। धोनी सोशल मीडिया पर भी काफी कम एक्टिव रहते हैं। धोनी इंस्टाग्राम पर भी काफी कम पोस्ट करते हैं। आईपीएल 2025 के बाद से धोनी को कई बार रांची में स्पॉट किया गया है। हालांकि, धोनी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर माही सुर्खियों में आए हैं। इस बार वह अपनी शर्ट को लेकर चर्चा में आए हैं। उनकी स्टाइलिश शर्ट काफी वायरल हो रही है।



एमएस धोनी की प्रिंटेड शर्ट हो रही वायरल

एमएस धोनी की सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। माही ने उस तस्वीर में 'पियानो कीज' वाली शर्ट पहनी है। इसके साथ ही उनकी पूरी शर्ट पर म्यूजिक नोट के सिंबल भी हर जगह बने हुए हैं। उनकी यह शर्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है। माही की यह शर्ट देखकर उनको लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेन करेक्टर ' जेठालाल' से मिला रहे हैं। इस शो में जेठालाल कुछ इसी तरह की प्रिंटेड शर्ट पहनते हैं।



माही की इस शर्ट की कीमत है 864 डॉलर

44 साल के एमएस धोनी ने जो यह शर्ट पहनी हुई है। यह 864 डॉलर की है। अगर इन्हें भारतीय करेंसी में कनवर्ट करेंगे तो यह तकरीबन 72000 रुपये की शर्ट है। एमएसडी ने इस शर्ट के साथ नीचे ब्लू जीन्स पहनी हुई थी।



आईपीएल 2025 में चेन्नई का प्रदर्शन रहा था काफी निराशाजनक

एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में काफी निराशाजनक रहा था। सीएसके ने 14 मैच में से सिर्फ 4 में जीत हासिल की थी। 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सीएसके सबसे नीचे रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद एमएस धोनी ने एक बार फिर टीम की कमान संभाली थी और कप्तानी की थी।

Loving Newspoint? Download the app now