Next Story
Newszop

चंडीगढ़ से करीबन 5 घंटे दूर है ऐसा हिल स्टेशन जिसे देख 'दिल मांगे मोर' कहेंगे, यहां जाने के लिए मरते हैं लोग

Send Push
बिना किसी संदेह के धर्मशाला बड़ी ही खूबसूरत जगह है, आप यहां कभी भी घूमने के लिए निकल जाएं कोई जगह ऐसी नहीं होगी जो आपको निराश करे। पहाड़ों से लेकर शाम के समय दिखता सूर्यास्त इतना मजेदार लगता है कि इंसान बस यहां से आना नहीं चाहता। दिल्ली से वैसे तो कई जगह बड़ी ही पास पड़ती हैं, लेकिन अगर चंडीगढ़ रहने वालों की बात करें तो ये प्लेस किसी जन्नत से कम नहीं है। आप यहां 5 से 6 घंटे में करीबन-करीबन पहुंच सकते हैं।

भारत के सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है ये जगह। ये हिमाचल प्रदेश में बसा हुआ है जहां पूरे साल टूरिस्ट घूमने के लिए आ सकते हैं, खासकर मार्च से जून के बीच सबसे ज्यादा भीड़ यहां देखने को मिलती है। चलिए आपको बताते हैं कौन सी जगह है ये।
भगसुनाग झरना image

भगसुनाग से करीब एक किलोमीटर की हल्की ट्रैकिंग करके एक छोटा लेकिन बहुत ही खूबसूरत झरना देखने को मिलता है, भगसुनाग वॉटरफॉल। शांत वातावरण से घिरा, भगसुनाग झरना मैक्लोडगंज के पास स्थित एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। इस झरने तक भगसुनाग मंदिर से लगभग एक किलोमीटर की आसान ट्रेकिंग के बाद पहुंचा जा सकता है। हरे-भरे पहाड़ों और ठंडे पानी के साथ, ये जगह गर्मियों में घूमने और कुछ सुकून के पल बिताने के लिए परफेक्ट है। यहां का नजारा बड़ा ही मजेदार लगता है।



धर्मकोट मिनी इजराइल image

धर्मकोट, हिमाचल प्रदेश का एक शांत पहाड़ी गांव, 'मिनी इजराइल’ के नाम से प्रसिद्ध है। यहां बड़ी संख्या में इजराइली पर्यटक आते हैं, जिसमें यहां की संस्कृति, कैफे और खानपान पर इजराइली प्रभाव देखने को मिलता है। ये जगह ध्यान, योग और ट्रेकिंग के लिए मशहूर है। भागसूनाग और त्रियुंड ट्रेक के पास स्थित ये गांव प्रकृति प्रेमियों और बैकपैकर्स के बीच खासा लोकप्रिय है।


डल झील, हैंगऑउट पॉइंट image

डल झील श्रीनगर का एक खूबसूरत हैंगआउट पॉइंट है, जहां शिकारे की सवारी का एक्सपीरियंस बेहद मजेदार रहता है। झील के चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ियां और रंग-बिरंगे शिकारे एक पोस्टकार्ड जैसे लगते हैं। यहां फ्लोटिंग मार्केट, हाउसबोट और शांत वातावरण पर्यटकों को बड़ा ही करता है। शाम के समय सूरज ढलते ही झील का नजारा और भी रोमांटिक हो जाता है। रोमांटिक कपल यहां की एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।



सनसेट पॉइंट है मजेदार image

नड्डी नेचर वॉक का सनसेट पॉइंट हिमाचल के धौलाधार पर्वतों के सामने शाम का एक अलग ही नजारा पेश करता है। करीबन 2000 मीटर ऊंचाई पर इस खूबसूरत स्थल से आप सूर्यास्त का बढ़िया रंगीन नजारा देख सकते हैं। आसपास फूड स्टॉल, चाय-कॉफी से रात का मजा बढ़िया लगता है। शांत वातावरण, बैठने और घूमने के लिए वॉक फोटोग्राफर और प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एकदम परफेक्ट हैं।


कब जा सकते हैं यहां image
  • आप साल के किसी भी समय मैक्लोडगंज या धर्मशाला घूमने जा सकते हैं, लेकिन जिस मौसम में आप जा रहे हैं वो उसपर निर्भर करता है।
  • मार्च से जून के बीच वसंत और गर्मियों के महीने सबसे अच्छे माने जाते हैं। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है, इसलिए ज्यादातर लोग, खासकर एडवेंचर पसंद करने वाले, इसी समय जाना पसंद करते हैं।
  • जो लोग बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं, वे दिसंबर से फरवरी के बीच सर्दियों में जाते हैं।
  • जुलाई-अगस्त में मानसून रहता है, उस समय हिल स्टेशन बहुत खूबसूरत दिखते हैं, लेकिन भूस्खलन का खतरा बना रहता है। आजकल हिमाचल में बारिश के दौरान लैंडस्लाइड आम हो गई हैं।
  • सितंबर से नवंबर के बीच का समय यानी ऑटम सीजन भी अच्छा रहता है।




कैसे पहुंचे इस हिल स्टेशन तक image

फ्लाइट्स: गग्गल एयरपोर्ट सबसे पास है, जो लगभग 15 किलोमीटर दूर है। यहां से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं।

रेलवे: सबसे पास का रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है, जो लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है।

सड़क मार्ग: दिल्ली (लगभग 500 किमी) और चंडीगढ़ (250 किमी) से आरामदायक बसें नियमित रूप से चलती हैं। आप चाहें तो खुद ड्राइव करके भी यहां पहुंच सकते हैं।



Loving Newspoint? Download the app now