मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि ये कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक होगा और इसे इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि ये दुनिया भर में पहचान बनाए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसे रिकॉर्ड भी बनाए जा सकें। आंध्र प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि सिर्फ विशाखापट्टनम में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में एक साथ योग करवा कर कई रिकॉर्ड बनाए जाएं। चलिए आपको बताते हैं, विशाखापट्टनम कैसी है जगह।
सिम्हाचलम मंदिर
विशाखापट्टनम का सिम्हाचलम मंदिर घूमने की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। इसे श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह मंदिर भी कहा जाता है और ये भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद को उसके पिता हिरण्यकश्यप से बचाने के लिए आधे इंसान और आधे सिंह के रूप में अवतार लिया था। बाहर से ये मंदिर एक किले जैसा दिखता है। इसमें पांच मुख्य द्वार और तीन सुंदर आंगन (प्रांगण) हैं। इस मंदिर की बनावट में कालिंगा, चालुक्य और चोल राजवंशों की वास्तुकला की झलक साफ दिखाई देती है।
रामकृष्ण बीच

रामकृष्ण बीच एक मशहूर समुद्र तट है, जो लोकल लोगों और टूरिस्ट दोनों के बीच बहुत पॉपुलर है। इसका नाम पास में ही बने रामकृष्ण मिशन आश्रम के नाम पर रखा गया है। ये जगह मस्ती भरी एक्टिविटीज जैसे स्विमिंग, धूप सेंकना (सनबाथिंग), सर्फिंग और बीच वॉलीबॉल खेलने के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां आप ऊंट की सवारी या फिर स्थानीय मछुआरों की नाव की सवारी का मजा भी ले सकते हैं। अगर कुछ भी करने का मन न हो, तो आप बस बैठकर सूरज ढलने का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं और रिलैक्स कर सकते हैं।
अराकू घाटी

विशाखापट्टनम एक ऐसी जगह है जहां आप बहुत सारी चीजों का अनुभव कर सकते हैं। यहां एक तरफ तो कई खूबसूरत बीच और झरने हैं, वहीं दूसरी तरफ घाटियों की भी कोई कमी नहीं है। ऐसी ही एक घाटी है अराकू वैली, जिसे विशाखापट्टनम घूमने जाएं तो जरूर देखना चाहिए।
अराकू असल में एक हिल स्टेशन है, जो विशाखापट्टनम से करीब 120 किलोमीटर दूर है। यहां हरियाली से भरे खेत, कॉफी के बागान, मनमोहक नजारे और सबसे खास बात, बहुत ही सुहावना मौसम होता है। इस घाटी में आदिवासी लोग रहते हैं और यहां एक म्यूजियम भी है, जिसमें स्थानीय लोगों की खूबसूरत कलाकृतियां दिखाई जाती हैं।
कैलासगिरी पार्क
कैलासगिरी एक पहाड़ी के ऊपर बना पार्क है। इस जगह की सबसे खास बात ये है कि यहां से आप पूरे विशाखापत्तनम शहर का नजारा एक साथ देख सकते हैं। यहां से समुद्र, जंगल और शहर, सब कुछ एक नजर में दिखाई देता है। अगर आप विशाखापत्तनम घूमने आए हैं, तो कैलासगिरी जरूर जाएं। चाहे आप सिर्फ बेंच पर बैठकर नजारे देखें या फिर यहां होने वाली एक्टिविटीज में हिस्सा लें, आपके पास मजे करने के कई तरीके होंगे।
ऋषिकोंडा बीच

ये है मशहूर ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती। ये बीच ऋषिकोंडा हिल के नीचे बसा हुआ है और अपनी शांत और सुंदर वादियों के लिए जाना जाता है। इससे बेहतर नजारा शायद ही कहीं और मिले। ये जगह आपको पहाड़ों और समुद्र, दोनों का शानदार अनुभव देगी। अगर आप रोमांच पसंद करते हैं तो यहां होने वाले वॉटर स्पोर्ट्स को जरूर ट्राई करें। सभी एक्टिविटी एक्सपर्ट्स की देखरेख में होती हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं!
विशाखापट्टनम में योग
आंध्र प्रदेश सरकार योग के क्षेत्र में कई रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। 21 जून को सिर्फ विशाखापट्टनम ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में एक साथ बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जिसे दुनियाभर के कई देश मनाते हैं, इस बार 'एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम पर आधारित है।
You may also like
ऑपरेशन सिंधु: 290 भारतीयों को लेकर वापस लौटी तीसरी स्पेशल फ्लाइट, वतन लौटने पर लगे 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे
जयंती विशेष: गणेश घोष, एक क्रांतिकारी जिसने अपने जीवन के 27 साल जेल में बिताए
योग से पीएम मोदी फिट, पाकिस्तान को किया चित : एकनाथ शिंदे
Smell Tips- क्या पसीने की बदबू ने कर रखा हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय
वाराणसी में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 9 दिन पहले ही झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत