Next Story
Newszop

डोनाल्ड ट्रंप ने किया इजरायल-ईरान में सीजफायर का ऐलान, 12 दिन से चल रहा संघर्ष हुआ खत्म!

Send Push
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष विराम हो गया है। इससे दोनों देशों के बीच 12 दिन से चल रही लड़ाई रुक गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल पर किए गए पोस्ट में कहा कि इजरायल और ईरान में इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि पूर्ण और संपूर्ण युद्ध विराम होगा। ट्रंप की घोषणा या इसके समय को लेकर इजरायल और ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।



ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 24 घंटे का चरणबद्ध युद्धविराम मंगलवार आधी रात से शुरू होगा। इससे दोनों देशों को अपने अंतिम मिशनों को समाप्त और पूरा करने के लिए छह घंटे का समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि उस समय ईरान हमले बंद कर देगा और 12 घंटे बाद इजरायल भी हमले बंद कर देगा और इसके 12 घंटे बाद युद्ध को पूरी तरह समाप्त माना जाएगा।

Loving Newspoint? Download the app now