वॉशिंगटन: अमेरिका के कॉमर्स मिनिस्टर हॉवर्ड लुटनिक ने एक बार फिर भारत पर गुस्सा निकाला है। डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले लुटनिक ने भारत और ब्राजील को धमकी देते हुए कहा है कि इन देशों को सुधारने की जरूरत है। लुटनिक का यह बयान उनकी भारत विरोधी हालिया टिप्पणियों की कड़ी को ही आगे बढ़ाता है। बीते कुछ हफ्तों में लुटनिक ने रूसी तेल खरीद और ट्रेड के मुद्दे पर लगातार भारत के लिए बेहद सख्त भाषा का इस्तेमाल किया है।
हॉवर्ड लुटनिक से एक इंटरव्यू में अमेरिका की भारत, स्विट्जरलैंड और ब्राजील के साथ चल रही व्यापार वार्ता पर सवाल किया गया था। लुटनिक ने गुस्सा दिखाते हुए जवाब दिया, 'कुछ देश हैं जिन्हें हमें सुधारना होगा। भारत और ब्राजील ऐसे ही देश हैं, जिन्हें ठीक किया जाना चाहिए। इन देशों को अमेरिका को संभल कर प्रतिक्रिया देनी होगी। इनको अपने बाजार हमारे लिए खोलने होंगे और अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वाले कदम उठाने बंद करने होंगे।'
टैरिफ का किया समर्थनट्रंप प्रशासन ने बीते महीने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इससे भारत और अमेरिका के रिश्ते में तनाव है। टैरिफ का समर्थन करते हुए लुटनिक ने कहा कि भारत को यह समझना होगा कि आप अमेरिकी उपभोक्ताओं को कुछ बेचना चाहते हैं तो आपको अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तालमेल बिठाना होगा।
लुटनिक ने इस दौरान कहा कि कई व्यापार वार्ताएं अभी खुली हैं। कई देश बचे हैं लेकिन इनमें भारत और ब्राजील जैसे बड़े देश कम हैं। इनको लेकर भी हमें उम्मीद है कि समय के साथ इसे सुलझा लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि भारत के साथ व्यापार वार्ता का स्टेटस क्या है। उन्होंने देरी के लिए दिल्ली को दोषी ठहराया है।
बड़बोले हैं लुटनिकअमेरिका के कॉमर्स मिनिस्टर हॉवर्ड लुटनिक ने हालिया दिनों में लगातार बड़बोलापन दिखाया है। लुटनिक ने रूस से तेल खरीद के लिए खासतौर से भारत पर भड़ास निकाली है। हाल ही में लुटनिक ने कहा था कि भारत और अमेरिका में व्यापार डील हो सकती है। इसके लिए भारत की ओर से अमेरिका से माफी मांगी जा सकती है। लुटनिक ने हाल ही में H1B वीजा के मुद्दे पर भी ट्रंप का समर्थन किया था और भारत पर तंज कसा था।

You may also like
क्या 'जॉली एलएलबी 3' 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी? जानें बॉक्स ऑफिस की ताजा स्थिति!
Smriti Mandhana श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में बना सकती हैं 2 अनोखे रिकॉर्ड,कोई नहीं कर सका है ऐसा
कोटा ने रचा इतिहास! इस मामले में एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, यहाँ पढ़े पूरी रिपोर्ट
कक्षा सात की छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक
राजस्थान में मिला 'White Gold' का खजाना, बैटरी से लेकर हाई-टेक इंडस्ट्री तक होगा बड़ा फायदा