कोलंबो: महिला विश्व कप का 18वां मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर मेजबानी श्रीलंका ने पहले बैटिंग की। टीम की सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणरत्ने को मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। गुणरत्ने को पांचवें ओवर में रन लेते समय घुटने के अंदरूनी हिस्से में गेंद लगी। दर्द से कराहती हुई उन्हें मैदान पर ही फिजियो ने देखा। वह ज्यादा हिल-डुल नहीं पा रही थीं और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया।
श्रीलंका क्रिकेट ने बाद में पुष्टि की कि चोट गंभीर नहीं है और वह बल्लेबाजी के लिए वापस आएंगी। बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया- विश्मी गुणरत्ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मैच में रन पूरा करने की कोशिश करते समय गेंद उनके बाएं घुटने पर लगने के बाद बल्लेबाजी करते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गईं। वह उपचार ले रही हैं और मेडकल टीम ने पुष्टि की है कि कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि गुणरत्ने बल्लेबाजी के लिए लौटेंगी।
12वें ओवर में रुका मैच
टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। एशियाई चैंपियन टीम इस विश्व कप में अपनी पहली जीत की तलाश में है, क्योंकि उनके चार में से दो मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच भी बारिश के कारण 12 ओवर के बाद रोकना पड़ा था। इस मैदान पर अब तक सात में से तीन मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं, जिनमें लगातार दो मैच भी शामिल हैं।
12 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 46 रन था। तभी बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले विश्मी ने 16 गेंद पर 12 रन बनाए थे। कप्तान चमारी अटापट्टू 11 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी थीं। हर्षिता समरविक्रमा 6 और कविशा दिलहरी 5 रन बनाकर खेल रहीं थी। श्रीलंका के गिरे दोनों विकेट मसाबाता क्लास ने झटके थे।

You may also like
मुख्यमंत्री ने लिया मुरसान एनकांउटर का संज्ञान, जनप्रतिनिधियों ने दिया फीडबैक
सर्दियों में भी रहना है फिट और हेल्दी, इन ड्रिंक्स के साथ करें दिन की शुरुआत
हाथरस में कृषि विभाग ने निरस्त किया दाे उर्वरक केंद्रों के लाइसेंस
पार्वती नदी में डूबने से तीन की मौत...
बिहार चुनाव: जन सुराज प्रत्याशी गीता पासी ने मोहनिया से किया नामांकन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप