अगली ख़बर
Newszop

एलबीडब्ल्यू की अपील पर था सभी का ध्यान, दीप्ति शर्मा ने दिखाई चालाकी, मुनीबा अली को लौटना पड़ा पवेलियन

Send Push
कोलंबो: भारत और पाकिस्तान का मैच हो और विवाद न हो... ऐसा होना संभव नहीं है। आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का छठा मुकाबा खेला गया। इस मैच में पाकिस्तानी ओपनर मुनीबा अली के रन आउट होने पर भारी बवाल हो रहा है। मुनीबा अली 12 बॉल में 2 रन बनाकर आउट हो गई। आखिर क्या था पूरा मामला, आइये जानते हैं।

मुनीबा अली को दीप्ति शर्मा ने किया रन आउट
दरअसल, पाकिस्तान की पारी का चौथा ओवर भारत की तरफ से क्रांति गौड़ डाल रही थीं। उनके ओवर की आखिरी बॉल पर मुनीबा अली स्ट्राइक पर थी। मुनीबा उनकी बॉल पर पूरी तरह से बीट हो गई और गेंद उनके पैड्स पर जाकर लगी। इसके बाद अपील हुई। हालांकि, गेंद पीछे चली गई थी। मुनीबा ने क्रीज में पहले बैट रखा फिर वापस फौरन उठा लिया। इतनी देर में दीप्ति शर्मा ने स्टंप्स पर थ्रो कर दिया। जब दीप्ति का थ्रो स्टंप्स पर लगा तो उस वक्त मुनीबा अली का बल्ला हवा में था। ऐसे में नियम के मुताबिक, मुनीबा को आउट करार दिया गया।


इस रन आउट पर अब काफी बवाल हो रहा है। पाकिस्तान टीम मुनीबा के रन आउट से खुश नहीं थी। कप्तान फातिमा सना बाउंड्री पर अंपायर से बात करने तक आ गई थी।


भारत ने दिया था 248 रन का टारगेट
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में 50 ओवर में भारतीय टीम 247 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में 50 ओवर में भारतीय टीम 247 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। भारत के लिए सर्वाधिक 46 रन हरलीन देओल ने बनाए थे। इसके अलावा अंत में 20 गेंद में तेज गति से 35 रन ऋचा घोष ने बनाए। वह नाबाद भी रहीं। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें