नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी हर मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। बात चाहे देश की हो या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की..एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। देश के हालात गंभीर है क्योंकि पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वो लगातार सीमा से सटे इलाकों पर गोलीबारी कर रहा है, हालांकि भारत देश लगातार हमलों का मूंह तोड़ जवाब दे रहा है। इस मामले पर रानी ने भारतीय सेना का दिल से धन्यवाद किया है और उनके लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है, तो चलिए जानते हैं कि रानी ने क्या लिखा है।
रानी ने की शेयर की पोस्ट
रानी ने हमेशा की तरफ अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और अपनी इंस्टा स्टोरी पर भारत की जांबाज सेना की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने भारत के ध्वज की फोटो लगी है और एक्ट्रेस ने लिखा है- कल रात जब पूरा देश गहरी नींद में सो रहा था, तब 15 भारतीय शहरों को बचाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को धन्यवाद। आप ही कारण हैं कि हम खुलकर सांस ले पाते हैं..दिल से धन्यवाद आपका। बता दें कि सिर्फ रानी ही नहीं बल्कि अक्षरा सिंह, अंजना सिंह और आम्रपाली दुबे ने भी हमले को लेकर पोस्ट डाला है।
View this post on Instagram
भोजपुरी स्टार्स कर रहे सपोर्ट
अंजना सिंह ने लिखा-“हमारे सैनिकों को सलाम जो साहस और समर्पण के साथ हमारे देश की रक्षा करते हैं। उनके परिवारों को प्यार, आशा और शांति मिले। हमारे नायकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण घर वापसी की कामना करता हूँ।”, जबकि अक्षरा सिंह ने लिखा- चलिए अपने बहादुर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें..जो सीमा पर हमारे लिए लड़ रहे हैं..एकता के साथ रहे। सभी भोजपुरी स्टार्स भारत की सैन्य शक्ति की सराहना कर रहे हैं और सरकार का हौसला भी बढ़ा रहे हैं।
The post appeared first on .
You may also like
गोल्फ: कोरिया में वर्षा प्रभावित पहले दिन दीक्षा और प्रणवी संयुक्त 19वें स्थान पर
चीन और रूस ने फिल्म सहयोग का दस्तावेज संपन्न किया
इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब ˠ
RCB Vs LSG : बैंगलोर प्लेऑफ में जाने के लिए तैयार! लखनऊ जॉइंट्स के लिए अस्तित्व की लड़ाई, आज आरसीबी और एलएसजी के बीच होगी लड़ाई
IPL 2025: भारत-पाक तनाव के बीच आईपीएल छोड़ सकते है विदेशी खिलाड़ी? बन रहा डर के माहौल से मिल रहे संकेत