ओटावा। कनाडा में एक व्यक्ति से उसकी गर्लफ्रेंड ने बड़ा खेल कर दिया! इस व्यक्ति का नाम लॉरेंस कैंपबेल है। लॉरेंस कैंपबेल कनाडा के विनीपेग में रहते हैं। लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उनकी प्रेमिका 5 मिलियन कनाडाई डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 30 करोड़ रुपए लेकर अपने दूसरे प्रेमी संग फरार हो गई। लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उन्होंने 2024 में लॉटरी का टिकट खरीदा था। इस टिकट पर 5 मिलियन कनाडाई डॉलर का पुरस्कार उनको मिला। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैंपबेल ने अपनी गर्लफ्रेंड को सारी रकम दे क्यों दी?
लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उनके पास वैध पहचान पत्र नहीं था। इस वजह से वो लॉटरी की प्राइज मनी पर दावा नहीं कर सके। लॉटरी कंपनी के अफसरों से लॉरेंस कैंपबेल ने संपर्क किया। इस पर उन्होंने सलाह दी कि लॉरेंस अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल एन. मैके की तरफ से लॉटरी के प्राइज मनी पर दावा करवा दें। लॉरेंस अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल पर भरोसा कर बैठे और उसके नाम से लॉटरी की प्राइज मनी का दावा वेस्टर्न कनाडा लॉटरी कॉरपोरेशन को भेज दिया। लॉरेंस कैंपबेल के मुताबिक क्रिस्टल और उनके बीच डेढ़ साल से ज्यादा का रिश्ता था। कैंपबेल के पास बैंक खाता भी नहीं था। उन्होंने क्रिस्टल मैके को अपने खाते में लॉटरी का पैसा लेने दिया।
क्रिस्टल मैके के बैंक खाते में लॉटरी से जीती 5 मिलियन कनाडाई डॉलर की राशि आ गई। लॉरेंस कैंपबेल के मुताबिक इसके बाद भी सबकुछ ठीक लग रहा था। लॉरेंस के मुताबिक मैके को लॉटरी प्राइज मनी का चेक मिलने के 2 हफ्ते में व्यवहार बदलते देखा गया। फिर वो अचानक लापता हो गई। लॉरेंस कैंपबेल और क्रिस्टल मैके एक होटल में साथ रह रहे थे, लेकिन वो उस होटल लौटी ही नहीं। कैंपबेल ने एक न्यूज चैनल को बताया कि क्रिस्टल कुछ जानी पहचानी जगहों पर पार्टी करती थी। इन्हीं में से एक जगह पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे प्रेमी के साथ बिस्तर पर पाया। इसके बाद उन्होंने क्रिस्टल को दिया सुरक्षा आदेश वापस ले लिया और उससे सारे रिश्ते भी तोड़ लिए।
The post appeared first on .
You may also like
बार्सिलोना में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबमर कंपनी का किया दौरा
पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' के खिलाफ बड़ा ऐक्शन, अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठन
मक्खी हर बार बैठते ही अपने हाथ क्यों मलती है? वजह जानोगे तो सोच बदल जाएगी˚
Kranti Goud: कौन है टीम इंडिया की नई 'क्रांति'? बुमराह स्टाइल इनस्विंग से इंग्लिश बल्लेबाजों को किया ढेर
Rajasthan Weather Alert: भारी बारिश से अस्त-व्यस्त, खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न, आज फिर 23 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट