नई दिल्ली। दक्षिण भारत के कई नेता उत्तर भारत और यहां के लोगों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। अब तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी डीएमके के नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री टीआरबी राजा ने उत्तर भारत की महिलाओं को लेकर बहुत आपत्तिजनक बात कही है। उन्होंने उत्तर भारत की महिलाओं की दक्षिण भारतीय महिलाओं से तुलना की और उत्तर भारतीय महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि 100 साल पहले भारतीय महिलाओं को इंसान भी नहीं माना जाता था। उत्तर भारत में आज भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं बीजेपी ने इसे लेकर तेजस्वी यादव से सवाल किया है।
Once again DMK crosses the line - insults UP Bihar and North India
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) September 26, 2025
*Tamil Nadu Minister TRB Rajaa says, "There is a difference between being a woman in Tamil Nadu and in any other state in India. 100 years ago, Indian women were not even considered humans. The situation remains… pic.twitter.com/0bWFyKhDz9
तमिलनाडु के मंत्री टीआरबी राजा का कहना है कि तमिलनाडु और भारत के किसी अन्य राज्य की महिला होने में अंतर है। उत्तर भारत में जब किसी महिला से मिलते हैं तो उससे पूछा जाता कि उसके पति क्या करते हैं जबकि तमिलनाडु की महिलाओं से पूछा जाता है, आप क्या करती हैं। यही अंतर है और कम से कम तमिलनाडु में तो ऐसा ही है। वहीं बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, एक बार फिर डीएमके ने यूपी, बिहार और उत्तर भारत का अपमान किया है। केरल कांग्रेस ने कहा कि बिहार बीड़ी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए का मखौल उड़ाया फिर डीएमके ने कहा कि बिहार के लोग शौचालय साफ करते हैं और अब बिहार तथा यूपी की महिलाओं का यह अपमान, तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं?
दरअसल अभी हाल ही में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने डीएमके नेता और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी समेत दक्षिण भारत के कई नेताओं को भी बुलाया था। बीजेपी ने तब भी इसे बिहारियों का अपमान बताते हुए तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया था।
The post DMK Minister’s Harsh Comment On North Indian Women : उत्तर भारत की महिलाओं पर डीएमके के मंत्री के बिगड़े बोल, बीजेपी ने तेजस्वी यादव की चुप्पी पर उठाए सवाल appeared first on News Room Post.
You may also like
उत्तर प्रदेश के बरेली में 'आई लव मोहम्मद' पर प्रदर्शन कैसे हंगामे में तब्दील हो गया?
गैंगस्टर यासीन 'मछली' केस: HC में पेश हुए भोपाल कलेक्टर और DCP, बोले-परिजन की संपत्तियों पर बुलडोजर विधिवत
बिहार चुनाव में BJP के घुसपैठ फैक्टर से नीतीश कुमार की पार्टी असहज! NDA के अंदर सियासी कलह की बात में कितना दम?
चुटकी भर नमक है चमत्कारी बना` देगा आपको करोड़पति जानिए कैसे? क्लिक करके जाने पूरी खबर
बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार मिले