वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच शुक्रवार को अलास्का में अहम बैठक होने जा रही है। ट्रंप और पुतिन के बीच इसी बातचीत से तय होगा करीब साढ़े तीन साल से जारी रूस और यूक्रेन की जंग खत्म होगी या नहीं। इस बातचीत से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की कह चुके हैं कि उनका देश कोई इलाका रूस को नहीं देगा। जेलेंस्की ने ये भी कहा है कि यूक्रेन के बगैर युद्ध रोकने का कोई समझौता हो नहीं सकता।
रूस और यूक्रेन की इस जंग को रुकवाकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना दावा और मजबूत करना चाहते हैं, लेकिन ये काम आसान नहीं है। रूस ने यूक्रेन के बड़े इलाके पर कब्जा कर रखा है। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के कब्जाए गए तमाम इलाकों को रूस खाली करने से इनकार कर सकता है। ट्रंप को भी इसका पता है। इसी वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति ने बीते दिनों जमीन की अदला-बदली की बात कही थी। अमेरिका की मीडिया के अनुसार यूक्रेन के डोनबास इलाके को रूस छोड़ना नहीं चाहेगा। यहां के डोनेत्स्क और लुहांस्क पर रूस की मजबूत पकड़ है। दोनों जगह यूक्रेन के औद्योगिक केंद्र हैं। यहां खनिज भी काफी पाए जाते हैं।
डोनबास के अलावा रूस ये भी चाहता है कि यूक्रेन के क्रीमिया इलाके पर उसके नियंत्रण को अमेरिका और यूरोप के देशों की मान्यता मिल जाए। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की क्रीमिया को वापस देने की मांग हमेशा दोहराते रहे हैं। रूस ये भी चाहेगा कि वो यूक्रेन के जैपरोजिया स्थित परमाणु संयंत्र को अपने कब्जे में रखे। इस परमाणु संयंत्र से यूक्रेन के तमाम इलाकों में बिजली की सप्लाई होती है। रूस पहले भी जैपरोजिया के परमाणु संयंत्र के आसपास बड़े हमले करता रहा है। इसके अलावा रूस ये भी चाहता है कि यूक्रेन उसे लिखकर दे कि कभी नाटो में शामिल नहीं होगा। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप कई बार ये साफ कर चुके हैं कि यूक्रेन को नाटो में नहीं लिया जा सकता।
The post Will Donald Trump Succeed In Stopping Russia-Ukraine War: पुतिन से बातचीत कर रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाने में सफल होंगे डोनाल्ड ट्रंप?, जानिए आखिर राह में कौन सी अड़चनें हैं appeared first on News Room Post.
You may also like
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल ला गणेशन का अंतिम संस्कार आज चेन्नई में
प्रयागराज: घर के अन्दर फंदे लटका पाया गया युवक का शव
मजेदार जोक्स: मम्मी, मैं बड़ा होकर क्या बनूँ?
चीन के खिलाफ भारत को नहीं बनना चाहिए अमेरिकी मोहरा... दिग्गज अमेरिकी विशेषज्ञ ने दी चेतावनी, बताया ट्रंप के टैरिफ का तोड़
21029 रन और 349 विकेट, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को तगड़ा झटका, इस दिग्गज क्रिकेट ने दुनिया को कहा अलविदा