हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष स्थान है, जिसे हर साल चार बार मनाया जाता है। इनमें से दो प्रमुख नवरात्रि चैत्र और शारदीय होती हैं, जबकि दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। गुप्त नवरात्रि का उद्देश्य विशेष इच्छाओं की पूर्ति और गुप्त सिद्धियों की प्राप्ति है। आषाढ़ माह में आने वाली गुप्त नवरात्रि इनमें से एक है। आइए जानते हैं आषाढ़ नवरात्रि के मुहूर्त, पूजा विधि और इसके महत्व के बारे में।
गुप्त नवरात्रि की तिथियाँ
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 26 जून 2025 से होगा और यह 04 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस बार यह पर्व पूरे 9 दिनों तक मनाया जाएगा। घटस्थापना का मुहूर्त 26 जून की सुबह 05:25 से 06:58 तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:56 से 12:52 तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त
कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05:28 से 07:10 तक है। अभिजीत मुहर्त का समय सुबह 11:58 से दोपहर 12:54 तक है।
पूजा का महत्व
गुप्त नवरात्रि के दौरान, दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है, जिनमें मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी शामिल हैं। इनकी उपासना से जातक को विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में पूजा करने से ग्रह बाधाएं, नजर दोष, कुंडली के दोष और तंत्र बाधाएं दूर होती हैं।
You may also like
मन की शुद्धि, आपसी प्रेम और भाईचारे के जरिए भगवान से जुड़ने का माध्यम हैं तीर्थयात्राएं: पीएम मोदी
मायावती ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के दलित छात्रों को लेकर जताई चिंता, सीएम योगी से की खास अपील
जन-भागीदारी की शक्ति से देशवासियों ने आपातकाल की भयावहता का मुकाबला किया : पीएम मोदी
मप्र में बारिश का सिलसिला जारी, आज ग्वालियर-चंबल समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Field Marshal Asim Munir Spits Venom Against India: पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, कश्मीर में आतंकवाद को वहां के लोगों की लड़ाई बताया, बुरे नतीजे की दी धमकी