इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव में एक बार फिर दोनों देश शांति वार्ता की तैयारी कर कर रहें है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूक्रेन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह सोमवार को इस्तांबुल में रूस के साथ सीधी शांति वार्ता फिर से शुरू करने को तैयार है। यह जानकारी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार आंद्रेई यरमक ने दी।
खबरों के अनुसार उन्होंने कहा कि बातचीत से पहले रूस को अपनी शांति प्रस्ताव से जुड़ा मसौदा यूक्रेन को देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम रचनात्मक बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन जरूरी है कि रूस अपनी स्थिति स्पष्ट करे।
बता दें कि यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी लंबे समय से रूस पर शांति वार्ता में देरी करने का आरोप लगाते आ रहे हैं, जबकि रूस युद्ध में अपनी सेना की बढ़त लेने की कोशिश करता दिख रहा है। अमेरिका समेत पश्चिमी देश रूस से बिना शर्त युद्धविराम की मांग कर रहे हैं, जिसे यूक्रेन ने स्वीकार किया है।
pc- navbharat
You may also like
काव्या मारन के लिए बुरी खबर, क्या SRH को छोड़नी पड़ेगी मालिकाना हक? जानिए पूरी कहानी
Vastu Tips- बिना नहाए खाना पकाना होता हैं अशुभ, जानिए पूरी डिटेल्स
ईरान-इजराइल युद्ध और बढ़ा तो भारत में महंगी हो जाएंगी ये चीजें, सरकार से पहले आम आदमी पर पड़ेगा सीधा असर
सितारे ज़मीन पर: आमिर ख़ान की इस फ़िल्म पर छिड़ी बहस
गहलोत सरकार के समय से जमे अफसरों का तबादला! यहां देखिये पूरी लिस्ट, जानिए किसे कहां भेजा गया