इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का अंत किसी को नहीं पता है, लेकिन अब मामला थर्ड वर्ल्ड वॉर तक जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खफा हैं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिरमीर पुतिन इसकी वजह है। ट्रंप किसी भी हालत में रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर कराना चाहते हैं. लेकिन पुतिन इसके लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में ट्रंप ने पुतिन से दो टूक कह दिया था कि हमारी बात नहीं मानकर वे आग से खेल रहे हैं।
खबरों की माने तो इसी का जवाब अब रूस ने ट्रंप को दिया हैं और इस धमकी का जवाब भी ऐसा हैं की सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयर दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि ट्रंप ने पुतिन के बारे में कहा है कि वह आग से खेल रहे हैं और रूस के साथ वह कुछ बुरा कर सकते हैं। मैं एक ही बुरी चीज जानता हूं और वो हैं तीसरा विश्वयुद्ध।
अमेरिका और रूस की इन बयानबाजियों से इतना तो तय है कि दोनों देशों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है। इससे पहले ट्रंप ने पुतिन पर भड़कते हुए कहा था कि व्लादिमीर पुतिन को यह समझना चाहिए कि अगर मैं नहीं होता, तो रूस के साथ अब तक बहुत ही बुरी चीजें हो चुकी होतीं।
pc- www.aa.com.tr
You may also like
प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल में देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
Mock Drill Alert: राजस्थान में आज होगा युद्धाभ्यास, जानिए किन जिलों में सायरन बजते ही होगा ब्लैकआउट?
Rajasthan: जेपी नड्डा की मौजूदगी में सीएम भजनलाल आज प्रदेश की महिलाओं को देंगे ये बड़ी सौंगातें
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल बने माता-पिता, जुड़वां बच्चों का स्वागत
किशनगढ़ विधायक का बड़ा हमला! "क्या राजस्थान सरकार के मंत्री को केंद्र पर भरोसा नहीं? प्रशासन से की कड़ी कार्यवाही की मांग