इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का बहुत ही बड़ा महत्व है। इसे प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है, मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी समय से धरती पर शुभ कार्यों की शुरुआत होती है, विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य जो चातुर्मास के दौरान स्थगित रहते हैं। तो जानते हैं देवउठनी एकादशी के बारे में।
देव उठनी एकादशी 2025 की तिथि
देव उठनी एकादशी कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ रही है, वैदिक पंचांग के अनुसार, यह व्रत 1 नवंबर 2025 को सुबह 9.11 बजे से आरंभ होगा और 2 नवंबर 2025 को सुबह 7.31 बजे समाप्त होगा। आम भक्त 1 नवंबर को इसे मनाएंगे।
देव उठनी एकादशी 2025 का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.50 से 5.41 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 1.55 से 2.39 बजे तक
गोधूलि बेला शाम 5.36 से 6.02 बजे तक
निशिता मुहूर्त रात 11.39 से 12.31 बजे तक
pc- jagran
You may also like
समाजवादी पार्टी ने हमेशा मुस्लिम समुदाय को गुमराह किया: दानिश आजाद
Amazon में बड़ी छंटनी, AI बना कारण, HR विभाग से हटाए जाएंगे 15% कर्मचारी
नई वंदे भारत स्लीपर में अपर बर्थ तक जाने में नहीं होगी कोई परेशानी, रेलवे ने सीढ़ी के डिजाइन को बदला
Bihar Assembly Elections 2025 BJP's Second Candidates List : मैथिली ठाकुर अलीनगर से लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद उछले सेंसेक्स और निफ्टी