इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर पैदल मार्च निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च शहीद स्मारक तक पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक नजर आए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मतदाता सूची में अनियमितताएं हो रही हैं और चुनाव आयोग इस पर कोई जवाब नहीं दे रहा। उन्होंने कहा, इतिहास में यह पहली बार हो रहा है। जब एक मीडिया हाउस भी शिकायत कर रहा है, तो जांच क्यों नहीं हो रही? यह पूरे देश का मुद्दा है और हर नागरिक को चिंतित होना चाहिए।
इसके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आयोग को संदेह दूर करने के लिए खुद पहल करनी चाहिए, न कि सरकार को आगे करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि गड़बड़ी कहां हुई है।
pc- navbharat
You may also like
'जब बहुत कुछ दांव पर लगा हो तो...', वॉशिंगटन सुंदर ने हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी
20 सालों से एक ही थाली में खाती थीˈ मां मौत के बाद बेटे को पता चली वजह हो गया भावुक
CM Yogi Slams Opposition: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में विपक्षी दलों पर सीएम योगी का निशाना, पीडीए नारे पर कहा- परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ने विपक्ष को बनाया कूप मंडूक
पेशाब से बदबू आना: नॉर्मल या बीमारी का संकेत? जानें पूरी सच्चाई
IPL 2026: संजू सैमसन हुए CSK में ट्रेड? बदले में राजस्थान रॉयल्स में होगी रवींद्र जडेजा या ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री... चर्चाएं हुईं तेज