इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 12वीं कक्षा की इतिहास की किताब को लेकर सियासी गर्मागर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं, इस घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अब इतिहास से महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल और आजादी के बाद इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे राष्ट्रनिर्माताओं का योगदान मिटाना चाहते हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने तो आज़ादी की लड़ाई में अंगुली भी नहीं कटवाई उनका योगदान इतिहास में आएगा कहां से? पाठ्यक्रम में वही नाम और योगदान होंगे जिन्होंने इस देश के लिए कुर्बानियां दीं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर सीधा निशाना साधते हुए जूली बोले कि शिक्षा मंत्री को पहले खुद को बदलने की ज़रूरत है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार भले ही हो, लेकिन वह इतिहास के तथ्यों को कैसे नकार सकती है? महात्मा गांधी, नेहरू और सरदार पटेल को हटाकर भाजपा क्या दिखाना चाहती है।
pc- zee news
You may also like
झाबुआ: जिले के वन परिक्षैत्र थांदला के ढेबरबड़ी में 11 मोर मृत पाए गए, कीटनाशक मिश्रित अनाज के खाने से मौत की आशंका
मंदसौरः पी.एम. कॉलेज आफ एक्सीलेंस में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ आयोजन
सिवनीः वन्यजीव बाघ के अवैध शिकार एवं खरीदी बिक्री में संलिप्त गिरोह के छह आरोपित गिरफ्तार
बृजभूषण शरण सिंह ने मेधावियों को किया सम्मानित, राज ठाकरे को दी कड़ी नसीहत
राधा यादव ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला 'ए' टीम की कप्तान होंगी