इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच का आज तीसरा दिन है। आज के खेल के समय में बदलाव किया गया है। मुकाबले के शुरुआती दो दिन बारिश से प्रभावित रहे थे। ऐसे में तीसरे दिन इसकी भरपाई के लिए 98 ओवरों का खेल होगा।
तीसरे दिन का पहला सेशन दोपहर साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से लेकर 6 बजकर 10 मिनट तक लंच होगा। दूसरे सेशन की शुरुआत शाम 6 बजकर 10 मिनट से होगी। यह सत्र रात 8 बजकर 25 मिनट तक चलेगा।
टी-ब्रेक रात 8 बजकर 25 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक होगा। तीसरे सेशन की शुरुआत 8 बजकर 45 मिनट पर होगी। इस सेशन का खेल रात 11 बजे तक चलेगा। अगर रात 11 बजे तक 98 ओवर पूरे नहीं हो पाते, तो दिन के खेल को 30 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है।
pc- espncricinfo.com
You may also like
फांसी देने से पहले जल्लाद कैदीˈ के कान में कहता है एक बात, क्या आप जानते हैं इसका राज़
रात को सोने से पहले खाˈ लें लहसुन की 1 कली सुबह होगा ऐसा कमाल कि नहीं होगा यकीन
ताजमहल का वो दरवाजा जिसे खोलनेˈ से सरकार भी डरती है
नाखूनों पर धब्बों का महत्व: शुभ-अशुभ संकेतों की पहचान
आज का राशिफल 3 अगस्त 2025 : मिथुन,कुंभ और मीन राशि के लिए आज सूर्य देव बना रहे हैं शुभ योग, जानें अपना आज का भविष्यफल