इंटरनेट डेस्क। पंजाब में बाढ़ ने लोगों को स्थिति खराब कर दी है। फसले खराब हो चुकी हैं, खेतों की मिट्टी बह गई और तो और लोगों के आशियाने उजड़ गए है। पंजाब में सैलाब के बाद अब सियासी दौरों की बाढ़ आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।
भारतीय जनता पार्टी से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था जिसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गुरदासपुर का दौरा करके बाढ़ प्रभावित किसानों से मुलाकात की थी। इसके बाद अब भाजपा ने 25 केंद्रीय राज्य मंत्रियों को पंजाब के दौरे पर भेजा है।
खबरों की माने तो हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी भाजपा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए मोर्चा संभाल रखा है। सीएम सैनी ने पंजाब को राहत कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही काफी राहत सामग्री भी भेजी है। इसी तरह अगर आप की बात की जाए तो पहले अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया ने मोर्चा संभाल रखा है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने भी हाल ही में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने पार्टी नेताओं से हर संभव मदद पहुंचाने का आह्वान किया था। कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।
You may also like
गुजरात : अहमदाबाद से डिजिटल गिरफ्तारी के जाल में फंसाकर ठगने वाले साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
एशिया कप : फखर जमान का अर्धशतक, पाकिस्तान ने यूएई को दिया 147 रन का लक्ष्य
विश्व बांस दिवस: बांस का मानव जीवन और पर्यावरण में योगदान
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पंजाब के लिए बड़े राहत पैकेज की अपील
सैन्य-नागरिक संलयन: भारतीय सेना ने कच्छ के रण में जिला प्रशासन के लिए सीमा भ्रमण आयोजित किया