इंटरनेट डेस्क। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अब दुष्कर्म का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। खबरों के अनुसार, अब यहां पर एक स्कूल टीचर को साथी द्वारा ब्लैकमेल कर चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित टीचर ने इस संबंध में भोंडसी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि साथी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे।
इनके आधार पर साथी उसे ब्लेकमेल कर सालों से दुष्कर्म कर रहा था। भोंडसी पुलिस ने इस संबंध में बताया कि महिला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। यहीं पर मध्य प्रदेश निवासी अजीत प्रताप कुशवाह नौकरी करता था। इसी कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।
6 नवंबर, 2021 को आरोपी अजीत प्रताप कुशवाह ने फोन करके उसे अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। पीड़िता दवा लेकर मिलने उसके घर चली गई। इसके बाद अजीत ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। इसके बाद बेहोश की हालत में दुष्कर्म किया।इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेलिंग कर मानसिक, शारीरिक, आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा।
PC:portal.fgv.br
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
बिहार में मौसम का हाल: बारिश और ठंड का अलर्ट
Yogini Ekadashi Vrat Katha : योगिनी एकादशी व्रत कथा, इसको पढ़ने के बाद ही मिलेगा व्रत का संपूर्ण फल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 June 2025 : आज योगिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट 2025 में महत्वपूर्ण घोषणाएं
लीवर की सफाई के लिए आयुर्वेदिक उपाय: जानें कैसे करें