इंटरनेट डेस्क। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं की ओर से हमले के पीछे राजनीतिक साजिश की भी आशंका भी जताई जा रही है।
इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की शिकायत सुन रही थीं। इसी दौरान हमलावर ने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे टेबल लगने से उनके सिर पर चोट लगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद इसके पीछे क्या साजिश थी वह सामने आएगा।
खबरों के अनुसार, पुलिस की शुरुआती पूछताछ में हमलावर का नाम गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया जा रहा है। आपको बता दें क 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से शिकस्त दी थी। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़ी हैं।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
गुजरात की वो लड़की जिसे अमिताभ बच्चन खुद लिखते हैं खतˈ पैरों से चलाती है फोटोकॉपी की दुकान जानिए उसकी ज़िन्दगी की कहानी
लंदन से भोपाल रोड ट्रिप में इस शख्स ने खर्च किए 1 करोड़ रुपये, 35 दिनों में 16000 km का सफर
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत और डिजाइन लीक, यूजर्स में बढ़ी एक्साइटमेंट!
जीजा-साली से अकेले में हुई एक भूल फिर कर बैठे ऐसाˈ कांड पहुंच गए जेल दीदी बोली- मुझे तो कभी पता ही नहीं लगता अगर…
यमुना का बढ़ता जलस्तर: नोएडा में बाढ़ का खतरा, सड़कों पर 100 से ज्यादा झुग्गियां बनीं