इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। दोनों ईंधनों की कीमतों में आज भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.69 रुपए प्रति लीटर है, यहां पर कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है। कल से लेकर अब तक प्रदेश में डीजल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
देश के प्रमुख महानगरों में ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
देश के प्रमुख में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें भी गुरुवार को कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, डीजल 87.62 प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.76 , डीजल 92.35 , कोलकाता में पेट्रोल 104.95 , डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
मार्च 2024 में सरकारी तेल कंपनियों ने किया दोनों ईंधनों की कीमतों बदलाव
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अन्तिम बार मार्च 2024 में सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। इसके बाद लोगों को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई है।
PC:kalingatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
पुर्तगाल के फुटबॉलर डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में मौत
DOT Blocks Mobile Phones Of Cyber Criminals: साइबर क्राइम करने वालों पर मोदी सरकार लगातार कर रही सर्जिकल स्ट्राइक, बीते 15 महीने में करीब 27 लाख मोबाइल और करोड़ों सिम कार्ड ब्लॉक
OPPO का नया जादू: Reno 14 Series में मिलेगा DSLR जैसा कैमरा?
भारत के ऑफिस लीजिंग में 2025 की पहली छमाही में 40 प्रतिशत की तेजी : रिपोर्ट
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 : गुरुप्रसाद ने मनवाया भारतीय पुलिस का लोहा, गोल्ड के साथ जीता ब्रॉन्ज