Next Story
Newszop

Travel Tips: देश के खूबसूरत पर्यटक स्थलों में शामिल है अंडमान और निकोबार आइलैंड, बना लें घूमने का प्लान

Send Push

इंटरनेट डेस्क। अंडमान और निकोबार आइलैंड देश के खूबसूरत पर्यटक स्थलों में शामिल हैं। यहां नीला समुद्र, सुनहरी रेत और रिच बायो डायवर्सिटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं। अगर आपका यहां पर घूमने का प्लान है तो आज हम आपको अंडमान और निकोबार आइलैंड की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

image

यहां पर सेलुलर जेल एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। ये ऐतिहासिक स्मारक भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता और बलिदान के लिए पहचान जाता है। यहों पर आपको लाइट एंड साउंड शो भी देखने को मिलेगा।

image

वहीं यहां पर हैवलॉक आइलैंड भी खूबसूरत पर्यटक स्थल है। जहां सफेद रेतीले तट और नीला समुद्र आपका दिल जीत लेगा। नील आइलैंड तो सम्पूर्ण प्राकृतिक सुंदरता का खजाना समेटे हुए है। यहां पर आपको अलग ही सुकून महसूस होगा। आपको एक बार अंडमान और निकोबार आइलैंड की सैर जरूर ही करनी चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC:aajtak,hindi.moneycontrol,newstrack
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now