उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण वृद्धि को लेकर प्रदेशवासियों से भावनात्मक और जिम्मेदार अपील करते हुए कहा कि
“एक पौधे को अगर हम जीवन देंगे, तो वह भविष्य में वृक्ष बनकर हमें भी जीवन देगा।”
उन्होंने यह बात "एक पेड़ मां के नाम" पौधरोपण महाअभियान 2025 के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते आठ वर्षों में प्रदेश सरकार ने ईमानदारी और नियोजित रणनीति के तहत पर्यावरण सुधार की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं, जिनके परिणाम अब धरातल पर दिखने लगे हैं।
वन एवं खनन माफिया पर कसा शिकंजासीएम योगी ने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश में वन और खनन माफिया का बोलबाला था। उनके प्रभाव के चलते वन आच्छादन लगातार घटता जा रहा था और पर्यावरणीय असंतुलन बढ़ता जा रहा था।
लेकिन 2017 में उनकी सरकार बनने के बाद माफिया नियंत्रण, अवैध कटान पर सख्ती, और पौधरोपण अभियान के चलते उत्तर प्रदेश में हरित आवरण में व्यापक वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में वन आच्छादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह न केवल प्रदूषण नियंत्रण में सहायक रहा है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम, जलवायु संतुलन और जैव विविधता की रक्षा में भी कारगर साबित हुआ है।
उन्होंने कहा—
व्यापक जनसहभागिता पर जोर“प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन के रूप में देखती है। यह हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।”
मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे एक पौधा अवश्य लगाएं, उसकी देखभाल करें और उसे बड़ा बनाएं। उन्होंने बताया कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत लगाए गए पौधों से न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि यह भावनात्मक जुड़ाव और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक भी बनेगा।
आगे की योजनाएंप्रदेश सरकार आने वाले समय में हर जिले, ब्लॉक, गांव और शहरी क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने की तैयारी में है। इसके तहत नदी किनारे, राजमार्गों, स्कूल परिसरों, पंचायत भवनों और खेतों की मेढ़ों पर भी पौधारोपण किया जाएगा।
You may also like
क्या अंजिकुनी झील का रहस्य है एलियन अपहरण? जानें इस अनसुलझी कहानी के बारे में!
कराची में मछुआरों की ख़ामोश बस्ती को 'रोशनी का शहर' बनाने वाले हरचंद राय को जानिए
ट्रंप की ब्रिक्स देशों को धमकी देने का असर क्या भारत पर भी होगा?
ब्रिक्स में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, आतंकवाद और वैश्विक पाखंड के खिलाफ वैश्विक जागृति का आह्वान-गौरव गुप्ता
सीसीएल को एक करोड़ की क्षति, जेएलकेएम के दो नेताओं समेत 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी