भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष की भाजपा नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणी उनके राजनीतिक संस्कारों को दर्शाती है। वह मंगलवार को महानगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हम सपा के राजनीतिक डीएनए की बात करते हैं तो हमारा मतलब दंगा, अराजकता और लूट की संस्कृति से होता है। सपा अध्यक्ष की उपमुख्यमंत्री पर टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यही सपा अध्यक्ष का असली डीएनए है। पीएम मोदी की 30 तारीख को प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने आए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार कानपुर आ रहे मोदी के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। पीएम के इस दौरे से शहर के अलावा आसपास के इलाकों को भी फायदा होगा। पीएम यहां की जनता को करीब 22 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि सेना ने भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा की तरह ही 21 से 31 मई तक पूरे प्रदेश में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशतावादी वर्ष अभियान मनाया जा रहा है। बलिया और गोंडा में भाजपा नेताओं की कार्यशैली को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि बलिया की घटना से संबंधित व्यक्ति को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। गोंडा के जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। पंचायत चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होते ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, मेयर प्रमिला पांडेय, महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, सुरेश अवस्थी समेत कई लोग मौजूद रहे।
You may also like
जीभ पर हाई कोलेस्ट्रॉल के 4 लक्षण: जानें कैसे पहचानें
अंकिता दवे: उल्लू ऐप की हॉट एक्ट्रेस जो फैंस को दीवाना बना रही हैं
आज का सिंह राशिफल 3 जून 2025 : आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे
ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें कारण और करियर की उपलब्धियां
आज का वृषभ राशि का राशिफल 3 जून 2025 : पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कारोबारी योजनाएं सफल होंगी