Next Story
Newszop

प्रशांत विद्यार्थी बने झारखंड अधिवक्ता परिषद के नए अध्यक्ष

Send Push

रांची, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड अधिवक्ता परिषद के रानी सती मंदिर परिसर में हुए प्रांत स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन सोमवार को संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत विद्यार्थी (रांची) को झारखंड अधिवक्ता परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में दो बार महामंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं। वहीं विजय नाथ कुंवर (बोकारो) को पुनः महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है, जबकि सुनील कुमार (रांची) को पहली बार कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा को संगठन आयाम का क्षेत्रीय प्रमुख बनाया गया है।

यह जानकारी झारखंड अधिवक्ता परिषद के प्रांत मीडिया सह प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी, अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय ने दी।

उन्‍होंने बताया कि राष्ट्रीय मंत्री और झारखंड-बिहार प्रभारी चरण सिंह त्यागी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार की उपस्थिति में केंद्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में नए प्रमुखों की नियुक्ति की गई है।

इस नई कार्यकारिणी की घोषणा पर झारखंड राज्य के अनेक वरिष्ठ और कनीय अधिवक्ताओं, केंद्र और राज्य सरकार के अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Loving Newspoint? Download the app now