Next Story
Newszop

दिल्ली पुलिस ने 142 बिछड़ों को परिवार से मिलाया

Send Push

नई दिल्ली, 1 अगस्त (Udaipur Kiran) । दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 61 गुमशुदा/अपहृत बच्चों एवं 81 वयस्कों को सकुशल ढूंढ़ कर उनके परिजनों से मिलाया। दिल्ली

पुलिस ने कहा कि प्रत्येक गुमशुदगी की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की गयी।

दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गाेयल के अनुसार जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। ऑटो-रिक्शा स्टैंड, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर तस्वीरें दिखाकर पूछताछ की गई। इसके अलावा स्थानीय मुखबिरों व लोगों की मदद ली गई। एक से 31 जुलाई 2025 के बीच पुलिस ने कुल 142 गुमशुदा/अपहृत बच्चों और व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर परिवारों से मिलाया है। इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक कुल 801 गुमशुदा बच्चे और व्यक्ति (258 नाबालिग व 543 वयस्क) मिलाए जा चुके हैं।

गोयल के अनुसार कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 8 बच्चे (1 लड़का, 7 लड़कियां) और 15 व्यक्ति (9 पुरुष, 6 महिलाएं) को खोजा। इसके एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 22 बच्चे (4 लड़के, 18 लड़कियां) व 1 महिला काे खाेजा, इसी क्रम में सागरपुर थाना पुलिस 9 बच्चे (6 लड़के, 3 लड़कियां) और 9 व्यक्ति (5 पुरुष, 4 महिलाएं), पालम गांव थाना पुलिस ने 3 बच्चे (1 लड़का, 2 लड़कियां) और 15 व्यक्ति (6 पुरुष, 9 महिलाएं), वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने 7 बच्चे (2 लड़के, 5 लड़कियां) व 10 व्यक्ति (2 पुरुष, 8 महिलाएं), दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने 1 नाबालिग लड़की और 9 व्यक्ति (4 पुरुष, 5 महिलाएं), किशनगढ़ थाना पुलिस ने 6 बच्चे (5 लड़के, 1 लड़की) व 3 व्यक्ति (2 पुरुष, 1 महिला), वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने 1 नाबालिग लड़का व 5 व्यक्ति (3 पुरुष, 2 महिलाएं), आरके पुरम थाना पुलिस ने 5 व्यक्ति (4 पुरुष, 1 महिला), सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने 4 व्यक्ति (3 पुरुष, 1 महिला), वसंत विहार थाना पुलिस ने 3 व्यक्ति (1 पुरुष, 2 महिलाएं), सरोजनी नगर थाना पुलिस ने 2 बच्चे (1 लड़का, 1 लड़की) व 2 पुरुष व्यक्ति और साउथ कैंपस थाना पुलिस ने 1 नाबालिग लड़का व 1 महिला सकुशल परिजनों से मिलाया है।

————–

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Loving Newspoint? Download the app now