Next Story
Newszop

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग: छह दमकलों ने पाया आग पर काबू

Send Push

जयपुर, 18 जून (Udaipur Kiran) । विश्वकर्मा रोड नम्बर 17 स्थित करणी विहार कॉलोनी में बनी प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में भीषण रुप धारण कर लिया। आग लगने की जानकारी मिलने पर लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर विश्वकर्मा से आधा दर्जन दमकल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सके। दमकलकर्मियों ने समय रहने आस-पास में रह रहे मकानों को भी खाली करवाया और वहां पर रखे सिलेण्डर भी बाहर निकाले। फैक्ट्री में ही मजूदर का परिवार भी रहता था जिसके पास भी सिलेण्डर रखे थे। यह फैक्ट्री आवासीय इलाके में चल रही थी। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से आवासीय इलाकों में वाणिज्यक गतिविधियां चल रही है। जो कभी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आग से लाखों रुपये का तैयार व कच्चे माल के साथ मशीनरी जल कर राख हो गई।

सहायक अग्गिशमन अधिकरी भंवरसिंह हाड़ा ने बताया कि बुधवार सुबह कंट्रोल रूम के पास फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। जानकारी मिलने पर वीकेआई से एक के बार एक कर छह दमकल को मौके पर भेजी गई। यह फैक्ट्री आवासीय इलाके में चल रही थी। फैक्ट्री से लगते दो-तीन मकान और पीछे की तरफ एक कैमिकल फैक्ट्री भी है। आग से आस-पास के मकानों को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन फैक्ट्री की दीवार और पटि्टयां टूट गई। फैक्ट्री के ऊपरी हिस्से में ही एक मजदूर का परिवार भी रहता था समय रहने परिवार बाहर आ गया था लेकिन सिलेण्डर उसके ऊपर ही रखे थे। दमकलकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर सिलेण्डर को बाहर निकाल लिए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह फैक्ट्री में कपिल अग्रवाल चलाते हैं। जहां पर काले रंग के प्लास्टिक के पाइप बनते हैं। यह कंपनी शुभ महालक्ष्मी पोली पाइप के नाम से हैं। आग की सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंच गया था। आग से कोई हताहत नहीं हंआ है। फैक्ट्री में करीब सात घरेलू सिलेंडर भरे हुए मिले। जिन्हें सावधानी से फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। आग की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran)

Loving Newspoint? Download the app now