रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । दक्षिणी झारखंड के कुछ स्थानों में 19 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है।
विभाग के अनुसार दक्षिणी जिलों में गर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के महेशपुर में 20.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिली।
रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6, डाल्टेनगंज में 31.9, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियय रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
कोलकाता से भुवनेश्वर पहुंचेंगे एक बार चार्ज में! JIO कीˈ नई चमत्कारी पेशकश कीमत सुनकर झूम उठेंगे आप
करोड़ों की कारें हेलिकॉप्टर और फार्महाउस के मालिक MS धोनीˈ लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं आज भी मां के संस्कारों और गांव की मिट्टी से करते हैं सच्चा प्यार
Aadhar card में लगी फोटो को करवाना है अपडेट तोˈ अपना ले ये प्रक्रिया
गर्मी में मिट्टी के घड़े का पानी: सेहत के लिए बेहतरीन विकल्प
50 लाख के लिए खुद को 'मारा' श्मशान से रसीद तक बनवाई, बीकानेर में नर्सिंगकर्मी का फर्जीवाड़ा जान रह जाएंगे हैरान