गंगटोक, 26 अप्रैल . केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार रात सिक्किम पहुंचे. केंद्रीयमंत्री का राजधानी गंगटोक के राजभवन पहुंचने पर राजभवन के आयुक्त एवं सचिव और राजभवन के अधिकारियों ने स्वागत किया.केंद्रीयमंत्री मनोहर लाल 25 से 27 अप्रैल तक सिक्किम के आधिकारिक दौरे पर हैं. वह राजधानी में आयोजित होने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिक्किम आए हैं. उनके साथ मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भी सिक्किम आए हैं.कल शाम बागडोगरा हवाई अड्डे (पश्चिम बंगाल) पर सिक्किम सरकार के अधिकारियों ने केंद्रीयमंत्री का स्वागत किया. वह राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के जरिए बागडोगरा से सिक्किम के लिए रवाना होने के बाद देररात राजधानी पहुंचे.
/ Bishal Gurung
You may also like
जानें, चिलचिलाती गर्मी में ठंडक पाने के लिए मेंहदी का उपयोग करना प्रभावी है या हानिकारक
दुल्हन कर रही थी इंतजार, दूसरी तरफ भाभी के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में सोता मिला दूल्हा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...
IPL 2025: श्रेयर अय्यर को झटका, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद मिली बड़ी सजा
Amazon Great Summer Sale 2025: Up to 37% Off on iPhone 15, Galaxy S24 Ultra, and More Top Smartphones
लाइफस्टाइल: क्या आप जानते हैं आंतों में गंदगी जमा होने के ये कारण?