रांची, 1 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जबकि राज्य के पांच जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के एक से 30 जून तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार बोकारो में सामान्य से 69 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
वहीं जिन अन्य 18 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई उनमे चतरा में 134, धनबाद 63, दुमका 29, पश्चिम सिंहभूम 158, गिरिडीह 13, गुमला 63, हजारीबाग 57, जामताड़ा 25, खूंटी 88, कोडरमा नौ, लोहरदगा 103, पलामू 108, रामगढ़ 147, रांची 204, सरायकेला- खरसावां 146, सिमडेगा 88 और पश्चिमी सिंहभूम में 91 प्रतिशत सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई।
वहीं राज्य के उन जिलों में जहां अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है उनमें देवघर 29, गढ़वा आठ, गोड्डा 30, पाकुर 21 और साहिबगंज 13 प्रतिशत शामिल है।
वहीं, मंगलवार को रांची और आसपास के इलकों में सुबह से बारिश होती रही। लगातार बारिश के चलते बच्चों को स्कूल जाने और अन्य लोगों के अन्य गतिविधियों में काफ़ी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने छह जुलाई तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है।
वहीं पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम में 143.2 मिमी रिकॉर्ड की गई।
मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.5, जमशेदपुर में 27.4, डालटेनगंज में 31.6, बोकारो में 30.2 और चाईबासा में 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
जीएसटी से देश में करदाताओं की संख्या बढ़ी, पहले के मुकाबले व्यापार करना हुआ आसान : मनोरंजन शर्मा
हॉकी : यूरोप दौरे पर इंडिया-ए की कमान संभालेंगे संजय, जानिए टीम में कौन-कौन खिलाड़ी?
Munaf Patel ने इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ किया था वन नाइट स्टैंड, हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम के वार्ड-एक में बूस्टिंग स्टेशन का किया शिलान्यास
गुरुग्राम में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान की शुरुआत