—सद्भावना यात्रा में शामिल सेवादार चंदनबाड़ी में चलाएंगे शिविर और लंगर
वाराणसी,28 जून (Udaipur Kiran) । अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शनिवार को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से सेवादारों का पहला जत्था हावड़ा अमृतसर मेल से चंदनबाड़ी कश्मीर के लिए रवाना हो गया। श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले सेवादारों का दल चंदनबाड़ी में अमरनाथ यात्रियों के शिविर और लंगर चलाएगा। समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी ने बताया कि दल लक्सा से जुलूस की शक्ल में बाइक से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां से 80 से 90 सेवादारों का दल कश्मीर जाएंगा। इसमें 10 सेवादारों का दल विवेक श्रीवास्तव और कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में पंजाब जाएंगे। इसके बाद वहां से कश्मीर के लिए रवाना होंगे। वहीं, 70 सेवादारों का दल बेगमपुरा एक्सप्रेस से यहां से निकला है। जो जम्मू होते हुए चंदनबाड़ी पहुंचेगा। सेवादार ट्रेन से अमृतसर पहुंचेंगे। फिर वहां से जम्मू होते हुए पहलगांव तक जाएंगे। इसके आगे का सफर पैदल ही तय किया जाता है। उन्होंने बताया कि विगत 25 वर्षो से बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति
चंदनबाड़ी में अमरनाथ यात्रियों के लिए शिविर और लंगर चलाती है। शिविर में संस्था की ओर से 300 से अधिक बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए प्रतिदिन रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की जाती है। इस बार संस्था के इस सेवा आयोजन में वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, शांति लाल जैन व व्यापार मंडल के लोग सहयोग कर रहे है।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
You may also like
शेयर बाजार: क्या यह तेजी की शुरुआत है? जानें निवेशकों के लिए क्या हैं संकेत
Kolkata Law Student Gangrape: पीड़िता की मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि, अब तक 4 अरेस्ट, सुरक्षा गार्ड की भूमिका सवालों के घेरे में, पुलिस ने क्या कहा?
माउंट एवरेस्ट पर दो बार तिरंगा फहराने वाले सूबेदार अंकुर का हुआ सम्मान
बिहार : जमुई पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- जो कहा जाता है वही बोलते हैं
वृद्धाश्रम कांड : ट्रस्टी ने सभी आरोप नकारे, कहा- बदनाम करने की साजिश रची जा रही