Next Story
Newszop

हर मंगलवार अंचलों में लगेगा जनता दरबार, होगा समस्याओं का समाधान : मंजूनाथ भजंत्री

Send Push

रांची, 24 जून (Udaipur Kiran) । उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर रांची जिले के सभी अंचलों में मंगलवार को जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सामाजिक सुरक्षा, जल-नल योजना, पेंशन जैसी समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा हुआ, जबकि शेष को त्वरित कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया। डीसी मंजुनाथ भेजने ने कहा कि मंगलवार को सभी अंचल अधिकारी जनता दरबार लगा रहे जिससे हर समस्याओं का समाधान होगा।

डीसी के निर्देशानुसार जनता दरबार में अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मचारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आम लोगों को अनावश्यक दौड़ न लगानी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें। प्रत्येक मंगलवार के साथ-साथ प्रतिदिन दोपहर 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारियों से मिलने का समय तय किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Loving Newspoint? Download the app now