Next Story
Newszop

रांची में अफीम तस्करी में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार

Send Push

रांची, 17 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची के तुपदुाना ओपी पुलिस ने अफीम तस्करी में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना पर तुपुदाना ओपी क्षेत्र के वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) में दो व्यक्ति अफीम लेकर बेचने के फिराक मे खड़े है। सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कैलाश मुंडा और सुगना मुंडा को तुपुदाना इलाके से गिरफ्तार किया। दोनों खूंटी जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से 1.7 किलोग्राम अफीम और एक केटीएम बाइक बरामद किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Loving Newspoint? Download the app now