नई दिल्ली, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ हमें स्थायी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। यह दिवस हमारे इतिहास का एक दुखद अध्याय है। देश के विभाजन की वजह से अनगिनत लोगों ने लंबी पीड़ा झेली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाता है और हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली पीड़ा को याद करता है। यह उनके धैर्य, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का भी दिन है।
उन्होंने कहा, प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
दानिया खान की 'रहस्यमयी' लव स्टोरी, पहले बोला- सनातन धर्म अपनाया, शादी की, अब बोली- न धर्म बदला, बिना शादी साथ रहूंगी…
मुंबई के विक्रोली इलाके में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत हुई, दो घायल
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
Yoga for Stress Relief : काम का तनाव अब नहीं! योग और मेडिटेशन से पाएं मानसिक सुकून
गोरखपुर: ससुराल में पत्नी ने किया बेइज्जत…घर आकर पति ने उठाया खौफनाक कदम