मंडी, 01 जुलाई (Udaipur Kiran) । मंडी जिला के धर्मपुर, करसोग, नाचन, पंडोह और सराज में साेमवार बीती भारी बारिश और बादल फटने से लोगों के घर-गौशालाएं ढह गई है। जबिक कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना है। बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मंडी शहर के आसपास भूस्खलन भारी नुक्सान हुआ है। वहीं पर ल्हासे गिरने से रास्ते और सड़कें भी अवरूद्ध हो गई है। मंडी-बाड़ी सड़क पर जगह-जगह ल्हासे गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। यहां के मट्ट नाला के पास भारी मात्रा में भूस्खलन होने से बाड़ी-तरनोह सड़क अवरूद्ध हो गई है।
वहीं पर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा के घर का रास्ता भी बंद हो गया है। उसी प्रकार जेलरोड़ स्थित कल्याणधाम के पास नाले में बाढ़ आने से पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी मलवे से भर गई है। भारी बरसात की वजह से तल्याहड़ कोटली मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, सड़क का मलबा लोगों के क्षरों में घुस गया है। मंडी शहर के साथ बहने वाली ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इसके अलावा सुकेती खड्ड भी उफान पर है। जबकि सकोहडी खडड का जल स्तर भी बढ़ गया है।
इसके अलावा धर्मपुर क्षेत्र का स्याठी गांव भूस्खलन की चपेट में आने से लोगों के घर और गौशालाएं एह गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्योठी गांव के धन्नू राम, डुमणू, गुरदीता, दीपक, शनिचरू, हलकू, देशराज, रूमा, विजय, जय सिंह, संजय, पपू, जोगिंद्र और परमा राम आदि के घर और गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई है। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्याठी गांव के ऊपर भूस्खलन होने से पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर आदि आने से लोगों के घर-गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गए, अभी तक किसी तरह के जानी नुक्सान की सूचना नहीं है। उसी प्रकार पंडोह के नजदीक बाखली पुल भी ढह गया है। जबिक गोहर उपमंडल के स्यांज में बादल फटने की घटना से लोगों के घर, जमीन, रास्ते बह गए हैं। इसमें नौ लोगों के लापता होने की सूचना है। उसी प्रकार करसोग के बजरोट पुराना करसोग में बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई है। यहां पर भी कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है। सभी जगहों पर राहत और बचाव कार्य जोरों पर है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
You may also like
त्वचा की उम्र रोकनी है? ये 5 स्किन केयर हैक्स आपको बना देंगे 10 साल जवान
डॉक्टर्स डे: विपरीत परिस्थितियों में भी मरीजों की सेवा से पीछे नहीं हटते चिकित्सक
तमिलनाडु: विरुधुनगर के गोकुलेश पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत
बिना केमिकल, बिना खर्च,कॉकरोच भगाने के ये नुस्खे बना देंगे आपका घर एकदम साफ-सुथरा
पन्ना के बृहस्पति कुंड में डूबे तीनाें युवकों के शव बरामद, दो दिन चला रेस्क्यू