बलिया, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह द्वारा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर टोटी वाले दिए बयान पर बवाल मच गया है। केतकी सिंह के लखनऊ आवास पर सपा की महिला कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह चौराहे पर सपा के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका। मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया था जिससे सपा कार्यकर्ता बौखला गए थे। उनके लखनऊ आवास पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसे लेकर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि
समाजवादी पार्टी की यह शर्मनाक हरकत है। यह सपा कार्यकर्ता मेरी बेटी को डराना चाहते थे। मेरी बेटी डर गई है। स्कूल नहीं जाना चाहती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संदेश देना चाहती है कि उनकी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी। लेकिन यह योगी जी की सरकार है। मैं योगी जी की विधायक हूं। इसमें बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी
You may also like
एशिया कप 2025: Team India को इस पाकिस्तानी खिलाड़ी से है सबसे ज्यादा डर
आज का मिथुन राशिफल,5 सितंबर 2025 : कामकाज में आज अरुचि रहेगी, सेहत का रखें ध्यान
तोंद का नामो` निशान मिटा देगा यह 1 गिलास जूस रिजल्ट देख कर रह जाओगे दंग
मिडिल क्लास को मिली बड़ी राहत... लेकिन GST में बदलाव से कुछ राज्यों को आपत्ति क्यों?
Mumbai Eid Holiday: मुंबई में आज नहीं 8 सितंबर को होगी ईद की छुट्टी, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला