Next Story
Newszop

भाखड़ा नहर में गिरे किशोर का शव बरामद

Send Push

फतेहाबाद, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) ।भाखड़ा नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में गिरे टोहाना की ईदगाह कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोर भारत का शव रविवार देर शाम को कुदनी हेड से बरामद हो गया है।

भारत बीते बुधवार को नहर में गिर गया था। भारत के परिजनों का आरोप था कि उसके हाथ पांव बांधकर नहर में फेंका गया है।भारत के शव को तलाश करने की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों ने वीरवार को शहर में जाम लगाया और थाने का घेराव किया था। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम बुलाकर शव को तलाशने का अभियान शुरू किया।

करीब 4 दिन के गहन तलाशी अभियान के बाद टोहाना शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित कुदनी गांव में भाखड़ा नहर पर बने हेड से शव को बरामद किया। लेकिन भारत का शव रसियो से बंधा हुआ नहीं मिला। शव को टोहाना पुलिस नागरिक अस्पताल ले गयी जहां सोमवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अर्जुन जग्गा

Loving Newspoint? Download the app now