Next Story
Newszop

ओडिशा में इंजीनियर छात्रा से दुष्कर्म मामले में राहुल गांधी मौन क्यों: भाजपा

Send Push

ओडिशा एनएसयूआई अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशानासदन में विपक्ष हो-हल्ला करके एक अलग नेरेटिव बनाने की कर रहा कोशिश: केके शर्मा

नई दिल्ली, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । ओडिशा में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान के दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होने पर भारतीय जनता पार्टी ने सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला

बोला है। भाजपा ने इस घटना पर राहुल गांधी के माैन रहने पर सवाल उठाये।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ केके शर्मा ने केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से कहा कि भुवनेश्वर में कांग्रेस पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान पर एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनएसयूआई के अध्यक्ष उदित प्रधान को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता के अनुसार उसे जबरन शराब पिलाई गयी और उसके बाद उसका यौन षोषण किया गया। पीड़िता को धमकी भी दी गयी।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि

अभी हाल में ही एक घटना के सन्दर्भ में कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा बंद बुलाया था। उस दौरान इसके आरोपित एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने बढ़ चढ़कर बयानबाजी की। इस संदर्भ में भाजपा नेता केके शर्मा ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि नारी अस्मिता पर बड़ी- बड़ी बयानबाजी करते हैं, आपने ओडिशा बंद बुलाया था। आज दुष्कर्म की इस घटना काे लेकर आपके पार्टी से संबंधित लोग उसमें परोक्ष और अपरोक्ष रूप में भागीदार हैं। तब आप मौन क्यों हैं?

भाजपा प्रवक्ता केके शर्मा ने सवाल उठाया कि इंजीनियर छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना पर राहुल गांधी मौन क्यों साधे हुए हैं? उन्हाेंने कहा कि

गत दिनों ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह की घटना सामने आयी थी। विभिन्न सामाचार पत्रों में उस घटना की खबरें प्रकशित हुई है। केके शर्मा ने राहुल गांधी से इस संदर्भ में पूछा कि इस तरह की कुकृत्यों से कांग्रेस का छात्र संगठन कैसे जुड़ा है? कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कर्रवाई करेगी? देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से जानना चाहती है।

संसद में हंगामा किए जाने के सवाल पर डॉ शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही कांग्रेस पार्टी और विपक्ष देश के अंदर प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, कांग्रेस पार्टी ने गलत नेरेटिव बनाने की कोशिश की है। आज संसद में सदन के अंदर कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों का वही रवैया देखने का मिल रहा है।

जिस ढंग से राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जो आरोप लगाए हैं, वे सत्य से परे हैं।

जबकि, सदन के अंदर सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। विपक्ष हो-हल्ला करके एक अलग नेरेटिव बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस पार्टी और विपक्ष को चाहिए कि सदन के नियमों के अनुसार सदन के अंदर हर मुद्दे पर चर्चा करे।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Loving Newspoint? Download the app now